फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Ground water exploitation found in hotels and marriage homes without NOC

Firozabad News: बिना एनओसी के होटल व मैरिज होम में होता मिला भूगर्भ जलदोहन

Fri, 06 Dec 2024 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 06 Dec 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Ground water exploitation found in hotels and marriage homes without NOC
फिरोजाबाद। नगर निगम क्षेत्र में बगैर एनओसी भूगर्भ जल का दोहन कर रहे होटल-मैरिज होम संचालकों पर शिकंजा कसा जा रहा है। शुक्रवार को अफसरों की संयुक्त टीम ने 10 होटल-मैरिज होम का निरीक्षण किया। सभी जगह पर बिना एनओसी भूगर्भ जल का दोहन होते मिला। संयुक्त टीम द्वारा उचित कार्रवाई के लिए रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजने की बात कही। जिले में संचालित मैरिज होम, होटल, कांच व चूड़ी इकाइयों के अलावा शीतगृहों में बगैर एनओसी अत्याधिक मात्रा में भूगर्भ जल का दोहन किया जा रहा है। इस मामले में बीते जुलाई-अगस्त में भूगर्भ जल संरक्षण विभाग आगरा की ओर से 100 से अधिक व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किये थे। लेकिन नोटिस के बाद भी संबंधित संस्थानों ने भूगर्भ जल विभाग या प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से एनओसी हासिल नहीं की। जिलाधिकारी रमेश रंजन ने बगैर एनओसी भूगर्भ जल का दोहन कर रहे व्यवसायिक संस्थानों के विरुद्ध सख्ती के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

इसी क्रम में शुक्रवार को भूगर्भ जल संरक्षण विभाग एवं उद्योग विभाग की टीम ने शहर के विभिन्न हिस्सों में संचालित होटल-मैरिज होम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी दस होटल मैरिज होम एक अथवा दो सबमर्सिबल पंप द्वारा भूगर्भ जल का दोहन होते मिला। हाइड्रोलोजिस्ट अवधेश भाष्कर के अनुसार निरीक्षण रिपोर्ट आवश्यक कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को भेजी जाएगी। निरीक्षण टीम में सहायक अभियंता राजकुमार एवं सहायक प्रबंधक उद्योग पूजा सिंह शामिल रहीं।
विज्ञापन

---

यहां मिली पानी की बर्बादीअमित रिसोर्ट आगरा गेट, एसआरएस मैमोरी फॉर एवर, एफएम वाटिका, एफएम रॉयल, होटल पैराडोर, आरएल वाशिंग सेंटर, मधु सूदन ऑटो मोबाइल, सुकुन होटल एंड रेस्टोरेंट, टैस्टी बाइट सागर रत्ना के अलावा जीआर प्लाजा स्टेशन रोड।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कार्रवाई के लिए डीएम को भेजेंगे रिपोर्ट
व्यवसायिक प्रयोग के लिए भूगर्भ जल का दोहन करने वाली इकाइयों को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व भूगर्भ जल संरक्षण विभाग की एनओसी अनिवार्य है। जिन संस्थानों में बगैर एनओसी भूगर्भ जल का दोहन हो रहा है, उनकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जाएगी।
अवधेश भाष्क, वरिष्ठ हाइड्रोलॉजिस्ट भूगर्भ जल संस्थान आगरा

06जेएनडी14: मंडी में आई कपास की फसल। संवाद

06जेएनडी14: मंडी में आई कपास की फसल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed