{"_id":"67f37b59b8227c36ff064a55","slug":"groom-and-his-family-did-not-bring-procession-for-not-fulfilling-demand-for-dowry-bride-waits-2025-04-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शादी का टूट गया सपना: सज-धजकर दुल्हन कर रही थी पिया का इंतजार, अचानक आई ऐसी खबर...मच गया हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी का टूट गया सपना: सज-धजकर दुल्हन कर रही थी पिया का इंतजार, अचानक आई ऐसी खबर...मच गया हड़कंप
Mon, 07 Apr 2025 12:44 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 07 Apr 2025 12:44 PM IST
सार
शादी की तैयारी चल रही थी। घर सजा हुआ था। बरात के आने का इंतजार था। उसी समय ऐसी खबर आई की हड़कंप मच गया। लड़के वालों ने कह दिया कि वे लोग बरात लेकर नहीं आ रहे हैं। काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे लोग नहीं माने।
विज्ञापन
दुल्हन सांकेतिक फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के एक मोहल्ले की युवती का चार महीने पहले रसूलपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक के साथ निकाह तय हुआ था। 6 अप्रैल रविवार को निकाह होना था। रविवार सुबह ही दूल्हे के पिता ने फोन करके 10 लाख रुपये की मांग रख दी। इसको पूरा न करने पर वह बरात लेकर नहीं आए। जब लड़की पक्ष के लोग बरात न आने का कारण जानने के लिए लड़के के घर पहुंचे तो लड़के वालों ने पिटाई कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
थाना रसूलपुर के पुराना रसूलपुर निवासी एक युवती की कलावती स्कूल के समीप रहने वाले युवक से निकाह तय हुआ था। लड़की के पिता ने बताया कि रविवार को बरात आनी थी। निकाह की पूरी तैयारी कर ली थी। दहेज में देने वाले सामान की भी खरीदी कर ली थी। रविवार सुबह करीब छह बजे लड़के के पिता का फोन आया और 10 लाख रुपये की मांग की।
ये भी पढ़ें - जेल में फूट-फूटकर रोई निकिता: व्हाट्सएप चैट और वीडियो... कहां है मानव की पत्नी का फोन? मोबाइल से खुलेंगे राज
ये भी पढ़ें - जेल में फूट-फूटकर रोई निकिता: व्हाट्सएप चैट और वीडियो... कहां है मानव की पत्नी का फोन? मोबाइल से खुलेंगे राज
विज्ञापन
विज्ञापन
जब लड़की के पिता ने इतनी रकम देने में मजबूरी दिखाई तो लड़के के पिता ने बरात लाने से इन्कार कर दिया। इधर दुल्हन दूल्हे का इंतजार ही करती रह गई। लड़की के पिता जब लड़के के घर गए तो लड़के वालों ने बेरहमी से उनकी पिटाई कर दी। थाना प्रभारी अनुज राणा ने बताया कि मामले की जानकारी हुई थी। लेकिन कोई शिकायती पत्र नहीं मिला है। फिर भी मामले की जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें - UP: ब्राह्मणों पर की गई ऐसी टिप्पणी...खौल उठा खून, मंत्री के बेटे की फेसबुक आईडी से हुआ पोस्ट, बवाल का डर; पुलिस तैनात
ये भी पढ़ें - UP: ब्राह्मणों पर की गई ऐसी टिप्पणी...खौल उठा खून, मंत्री के बेटे की फेसबुक आईडी से हुआ पोस्ट, बवाल का डर; पुलिस तैनात
नहीं आई बरात तो दिखा सन्नाटा
शादी के कार्ड आदि बंट चुके थे और पूरी तैयारियां कर ली गई थीं। बरातियों के लिए खाना भी तैयार हो गया था। दहेज में देने के लिए पूरे सामान की खरीदी भी कर ली थी। बरात न होने के बाद युवती के आंसू नहीं थम रहे थे। विवाह स्थल पर सन्नाटा पसरा हुआ था।