फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Debt-ridden farmer takes his own life by hanging himself.

Firozabad News: कर्ज से परेशान किसान ने फंदा लगाकर दी जान

Thu, 15 Oct 2026 12:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 15 Oct 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Debt-ridden farmer takes his own life by hanging himself.
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
नारखी (फिरोजाबाद)। थाना क्षेत्र के गांव नगला रामकुंवर में बुधवार सुबह कर्ज से परेशान किसान फंदे से लटका मिला। परिवार में चीख-पुकार मच गई। इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। गेट तोड़कर पुलिस ने लोगों की मदद से शव को उतरवाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। परिजन के अनुसार उन पर आठ से 10 लाख रुपये का कर्ज था।
विज्ञापन

नगला रामकुंवर थाना नारखी निवासी रनवीर (40) खेती कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। पिछले वर्ष उन्हें आलू की फसल में घाटा पड़ गया। इस वर्ष धान की फसल में नुकसान हो गया। इसके कारण वह काफी परेशान थे। बड़ी बेटी तान्या की पिछले वर्ष कर्ज लेकर शादी की थी। इस कारण वह अंदर से एकदम टूट गए था। मंगलवार रात वह अपने कमरे में गए। जहां पंखा में गमछे का फंदा लगाकर लटक गए। बुधवार सुबह जब वह कमरे से बाहर नहीं आए तो परिजन को चिंता सताने लगी। पत्नी रेखा ने जाकर दरवाजा खटखटाया। जानकारी होते ही आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गेट का दरवाजा तुड़वाकर अंदर प्रवेश किया। लोगों की मदद से शव को फंदा से नीचे उतारा गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। उन्होंने अपने पीछे पत्नी रेखा के अलावा दो बेटी और एक बेटे को रोता- बिलखता छोड़ है। भाई जय प्रकाश ने बताया कि पिछले वर्ष आलू और इस वर्ष धान की फसल में नुकसान हो गया था। करीब आठ से 10 लाख रुपये के करीब कर्ज हो गया था। थानाध्यक्ष संजय कुमार पांडेय ने बताया कि किसान ने फंदा पर लटक कर आत्महत्या कर ली है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed