{"_id":"bed7542ee0479bc90f80405bf61f182e","slug":"grand-procession-in-a-muhammadee-jnsailab-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुलूस-ए-मुहम्मदी में उमड़ा जनसैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुलूस-ए-मुहम्मदी में उमड़ा जनसैलाब
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Sun, 04 Jan 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फीरोजाबाद में सुहागनगरी में पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस की खुशियां जोश के साथ मनाईं। जुलूस निकाले गए, समूचे नगर में हरी झंडी लहराती दिखाई दीं। युवा बाइकों पर तो उलमा-ए-इकराम घोड़ों पर सवार थे। सुरक्षा व्यवस्था की कमान पुलिस एवं पीएसी के जवानों के साथ खाकसार साथी संभाले हुए थे।
बारावफात (ईद मिलादुन्नवी) को परंपरागत तरीके से ही निकलने वाले जुलूस का शुभारंभ बाईपास रोड पर स्थित दारुल उलूम रिजबिया मुस्तफिया मस्जिद बरकातिया से हुआ। हजारों की संख्या में मुसलमानों ने इसमें शिरकत की। जुलूस जैसे-जैसे आगे की ओर बढ़ता जा रहा था भीड़ बढ़ती जा रही थी। हर किसी के हाथ में हरा झंडा था। जुलूस बाईपास रोड से नगला बरी चौराहा, शीतल खां रोड, मोहम्मदपुर चौराहे से सरक्यूलर रोड, शीशग्रान होली वाली भट्ठी से इमामबाड़ा एवं सदर बाजार, नाले की पुलिया, नालबंद चौराहा होते हुए तीसफुटा से रिजविया मुस्तफिया पर पहुंचकर समाप्त हुआ। जुलूस का मार्ग में कई स्थानों पर स्वागत किया। मिष्ठान एवं तबर्रक(प्रसाद) का वितरण किया। समापन पर दरुद व सलाम का नजराना पेश किया। मुल्क में अमन चैन व सलामती के लिए उलमा-ए-इकराम ने दुआ की। इस दौरान जुलूस के सदर वाजिद अली नूरी की मौजूदगी में लंगर तकसीम किया। हाजी सलाउद्दीन की सरपरस्ती में सभी इंतजामात हुए। जुलूस में मो. ऐनुलहुदा, मो.असलम नूरी, मो. मुजफ्फर, अब्दुल कादिर अशरफी, हाफिज आरिफ रजा, हाफिज राशिद, हाफिज रफीउद्दीन, मो. अरशद रिजवी, मौलाना अफसार आलम, मो. मजहर हसन, मो. आजाद नूरी, मो. साबिर गुलाम नवी, राशिद बोस, गुलाम नवी शामिल थे। हाशिम फीरोजाबादी ने जुलूस के दौरान नाते पाक के माध्यम से युवाओं का जोश जगाया। पैगंबर साहब के जन्म की खुशियों में चार चांद लगाए।
घरों एवं प्रतिष्ठानों पर लगाया झंडा
पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब जन्मदिन की खुशी में घरों के साथ प्रतिष्ठानों पर हरा झंडा लहराया गया। एक जुलूस सुभाष तिराहे से निकाला। इसमें बड़ी संख्या में युवा शामिल थे। जुलूस में शामिल युवा नारे तकवी अल्लाह हो अकबर आदि के नारे लगा रहे थे।
विज्ञापन
जुलूस के दौरान तैनात रहा फोर्स
जुलूस की सुरक्षा व्यवस्था की कमान सीओ सिटी राजेश चौधरी के नेतृत्व में थानाध्यक्ष रसूलपुर, रामगढ़, उत्तर दक्षिण के ही साथ देहात के थानों का फोर्स तैनात किया था। पीएसी के जवानों को चौराहों पर लगाया था। ताकि जुलूस के दौरान कोई व्यवधान नहीं होने पाए।
खाकसारों ने संभाली सुरक्षा
समाजसेवा के साथ ही जुलूसों में सुरक्षा व्यवस्था की ही कमान संभालने वाले खाकसार तहरीक अलहिंदी के जहीर खाकसार एवं हनीफ खाकसार के नेतृत्व में दोनों की टीमें सक्रिय थीं। जुलूस के दौरान चौराहों पर लगने वाले जाम की समस्या को निपटा रहे थे।
सामाजिक संस्थाओं ने भी लिया भाग
मुजाहिद अमन कमेटी की ओर से सरक्यूलर रोड, मोहल्ला हुसैनी चौराहा पर स्वागत कैंप कमेटी अध्यक्ष मोहम्मद असलम की अध्यक्षता में लगाया। तवर्रुक (प्रसाद) का भी वितरण किया। प्रबंधक मुकर्रम अली, इशहाक बारसी, मुहम्मद जमील हीरे, संजय गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया। कमेटी के सरपरस्त मसीहउद्दीन सिद्दीकी ने पुलिस प्रशासन की ओर से की चाक चौबंद व्यवस्था के लिए डीएम, एसपी एवं नगर आयुक्त का आभार व्यक्त किया। मसीहा एंड सोशल एक्टीविस्ट वेलफेयर सोसाइटी के मोहम्मद अरमान निहाल, मुहम्मद वसीम के नेतृत्व में हाजीपुरा चौराहे पर जुलूस का स्वागत किया। बब्लू भाई, मोहम्मद नसीम, मोहम्मद नदीम निहाल, मो. आरिफ यासीन, मुईन खान थे।