{"_id":"5dc306bf8ebc3e5b530c9307","slug":"gram-vikas-firozabad-news-agr4139168174","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी भुगतान के आरोपी प्रधान के वित्तीय अधिकार सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी भुगतान के आरोपी प्रधान के वित्तीय अधिकार सीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। ग्राम विकास को दी गई धनराशि के दुरुपयोग व फर्जी तरीके से भुगतान करने पर जिलाधिकारी के निर्देशानुसर डीपीआरओ ने एक प्रधान के वित्तीय अधिकार सीज कर दिए। वहीं, पंचायत सचिव के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही की जा रही है।
मामला विकास खंड फिरोजाबाद की ग्राम पंचायत आनंदीपुर करकौली से जुड़ा है। ग्राम पंचायत को विकास कार्यों के लिए गत वित्तीय वर्ष में लाखों की धनराशि दी गई। ग्रामीणों ने सरकारी पैसे के दुरुपयोग की शिकायत दर्ज कराई थी। जिलाधिकारी के निर्देश पर हुई जांच में ग्राम प्रधान प्रमोद कुमार व पंचायत सचिव संतोष कुमार द्वारा लगभग 498606 रुपये के दुरुपयोग की बात सामने आई।
प्रधान द्वारा मनमाने तरीके से खर्च की गई धनराशि के बाबत स्पष्टीकरण मांगा गया था। लेकिन दोनों ने कोई संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं दिया। जिलाधिकारी के निर्देश पर बुधवार को जिला पंचायत राज अधिकारी नीरज कुमार सिन्हा ने प्रधान के वित्तीय अधिकार सीज कर दिए। वहीं पंचायत सचिव के विभागीय कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।