{"_id":"69580bb8ec3163a88f070bc4","slug":"government-witnesses-will-now-testify-through-video-conferencing-firozabad-news-c-169-1-mt11005-164386-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: अब वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से गवाही देंगे सरकारी गवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: अब वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से गवाही देंगे सरकारी गवाह
Fri, 02 Jan 2026 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 02 Jan 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सरकारी गवाहों को अब न्यायालयों के चक्कर काटने और लंबी दूरी तय करने की परेशानी से निजात मिलने वाली है। प्रदेश सरकार की डिजिटल पहल के तहत फिरोजाबाद कलेक्ट्रेट स्थित संयुक्त निदेशक (जेडी) अभियोजन कार्यालय में एक अत्याधुनिक ऑनलाइन गवाही रूम स्थापित किया गया है। इसका भव्य उद्घाटन शनिवार को एडीजी अभियोजन दीपेश जुनैजा द्वारा किया जाएगा।
जेडी अभियोजन सुनील ने बताया कि सरकारी गवाह विशेषकर पुलिस अधिकारी या चिकित्सक जिनका तबादला दूसरे जिलों में हो चुका है। समय के अभाव या दूरी के कारण गवाही के लिए समय पर नहीं पहुंच पाते थे। इससे मुकदमों की सुनवाई में देरी होती थी। अब इस ऑनलाइन रूम के जरिए गवाह अपने जिले में बैठकर ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से माननीय न्यायालय के समक्ष साक्ष्य प्रस्तुत कर सकेंगे। गवाहों की अनुपलब्धता के कारण रुकने वाले मुकदमों में तेजी आएगी। संवेदनशील मामलों के गवाहों को कोर्ट तक लाने में होने वाले जोखिम को कम किया जा सकेगा। अभियोजन कार्यालय को हाई-स्पीड इंटरनेट और उच्च गुणवत्ता वाले कैमरों से लैस किया गया है ताकि गवाही की प्रक्रिया में कोई तकनीकी बाधा न आए।