{"_id":"5611574f9728edfebbdf742a40001cbc","slug":"government-joined-with-the-gift-of-a-smile-on-the-faces-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेहरों पर मुस्कराहट संग थामा सरकार का उपहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेहरों पर मुस्कराहट संग थामा सरकार का उपहार
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Sun, 27 Dec 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के मेधावियों का रविवार को पुलिस लाइंस में जोरदार इस्तकबाल किया गया। 12वीं उत्तीर्ण जिले के मेधावियों को कामयाबी का पुरस्कार मिला तो वे गदगद हो उठे। पुलिस लाइन प्रांगण में रविवार को कन्या विद्या धन एवं साइकिल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद प्रो.राम गोपाल यादव ने कहा कि बेटियां धरती का शृंगार हैं। इनके बिना संसार की क्यारी हरी-भरी नहीं रह सकती। बेटियों को बराबर का हक मिलना चाहिए। पुरुषों को फेसबुक के मालिक मार्क जुकरबर्ग से सीख लेनी चाहिए। एक बेटी के जन्म लेने पर उन्होंने अपने 99 प्रतिशत शेयर दान कर दिए। उन्होंने एलान किया कि जिले में किए गए वायदों को शीघ्र पूरा किया जाएगा। शहर को शीघ्र मीठा पानी मिलेगा। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के प्रयास की सराहना की।
रविवार को पुलिस लाइन प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद प्रो. रामगोपाल यादव ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। दाऊदयाल कालेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और ब्रजराज सिंह इंटर कालेज की छात्राओं ने स्वागत गीत और अमरदीप कॉलेज की छात्राओं ने बेटी बचाओ, बेटी को पढ़ाओ नृत्य नाटिका की प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद प्रो. रामगोपाल यादव ने कहा कि सीएम के विजन को देश के प्रमुख उद्योगपति रतन टाटा ने खुद सबसे बड़ा बताया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने जो वायदे किए हैं, उनको पूरा किया। आगरा-लखनऊ ग्रीन एक्सप्रेसवे इसका उदाहरण है, मात्र ढाई घंटे में अब लखनऊ पहुंचा जा सकेगा। शहर को मीठा पानी देने के लिए जेड़ाझाल परियोजना अगले वर्ष शुरू हो जाएगी। विरोधी आज तक मानने को तैयार नहीं है कि प्रदेश में विकास हुआ है। जिले में शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराने के लिए डीएम, एसपी एवं उनकी टीम को भी उन्होंने सराहा। उन्होंने छात्राओं को कन्या विद्या धन के चेक वितरित किए।
कार्यक्रम में सांसद अक्षय यादव ने कहा कि सपा सरकार बनने के बाद से ही कन्या विद्या धन, श्रमिकों एवं गरीबों की मदद कर रही है। छात्राओं से आह्वान किया कि वे कन्या विद्या धन की धनराशि का आगे की शिक्षा के लिए प्रयोग करें। इसके बाद जसराना विधायक रामवीर यादव, सिरसागंज के विधायक हरिओम यादव, शिकोहाबाद विधायक ओमप्रकाश वर्मा, एमएलसी डा. असीम यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष रमेशचंद्र चंचल, सपा जिलाध्यक्ष डा. दिलीप यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव, पूर्व विधायक झाऊलाल यादव, ओमप्रकाश दिवाकर, आयुष विभाग के सलाहकार केपी सिंह चौहान, डीएम विजय किरन आनंद, एसपी पीयूष श्रीवास्तव, एसपी सिटी उदय शंकर सिंह, एडीएम कर्मेंद्र सिंह, सीडीओ सुजीत कुमार ने विचार व्यक्त किए। डीआईओएस रवींद्र सिंह और एएलसी राजेश मिश्रा ने सभी का आभार व्यक्त किया। संचालन अशोक अनुरागी ने किया।
विज्ञापन
----------------------------------------------------------------------

योजना का नाम लाभार्थियों की संख्या राशि
कन्या विद्याधन योजना 911 273.30 लाख
साइकिल सहायता योजना 600 18.00 लाख
शिशु हित लाभ योजना 37 03.95 लाख
मातृत्व हित लाभ योजना 20 00.96 लाख
बालिका आशीर्वाद योजना 34 06.80 लाख
मृत्यु अंत्येष्टि सहायता योजना 01 01.15 लाख
दुर्घटना सहायता योजना 01 05.00 लाख
मेधावी छात्र पुरस्कार योजना 27 00.75 लाख
-----------------------------------
कुल 1631 309.91 लाख

कन्या विद्या धन सरकार की अच्छी योजना है। इससे पढ़ाई में उत्साह बढ़ेेगा। मेधावी बनने की ललक हमेशा जागती रहेगी।
आप्शा, एमजी गर्ल्स इंटर कॉलेज
ये धन आगे की पढ़ाई के लिए सरकार ने दिया है। इससे पढ़ाई कार्यों में लगाया जाए तो बेहतर है। मुख्यमंत्री ने बेहतर बढ़ाया है
अनुष्का श्रीवास्तव, बीडीएम कॉलेज
सरकार से 30 हजार रुपये मिले हैं। लंबे समय से इसका इंतजार था। यह पुरस्कार के रूप में मिली धनराशि हमेशा यादव रहेगी।
नेहा, मौलाना आजाद स्कूल
इस पुरस्कार राशि से हम अपने सपने को पूरा करेंगे। यह धनराशि हमेशा उत्साहवर्धन करती रहेगी। मेधावी बनने की तमन्ना और सम्मान पाने की चाहत जागी है।
गरिमा बंसल,
----------
समारोह स्थल पर रही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था काफी मुस्तैद नजर आई। मुख्य गेट से लेकर पांडाल तक भारी मात्रा में फोर्स तैनात रहा। किस लाइन में किस छात्रा को बैठना है, पहले से व्यवस्था की गई थी। एनसीसी कैडेट्स और स्काउट्स ने भी व्यवस्थाओं बनाने में कमान संभाली।
----------
सांसद निधि से कॉलेजों की बाउंड्री बनेगी
डीएम की पहल पर राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव की सांसद निधि से जीआईसी टूंडला के लिए 25 लाख, जीआईसी नसीरपुर के लिए 25 लाख, कस्तूरबा आवासीय विद्यालय दबरई की बाउंड्रीवॉल के लिए 12 लाख, पांच लाख रुपये हाईमस्ट लाइट, पशु टीकाकरण मोबाइल वैन के लिए 16 लाख देने की घोषणा की। सपा जिलाध्यक्ष डॉ. दिलीप यादव ने समारोह के दौरान ये घोषणा की।
-------------
जिले को मिली एक और एंबुलेंस
सांसद अक्षय यादव ने अपनी निधि से स्वास्थ्य व्यवस्था को सदृढ़ बनाने के लिए एक और एंबुलेंस दी। समारोह स्थल पर हरी झंडी दिखाकर एंबुलेंस का शुभारंभ किया गया। एंबुलेंस सेवा से मरीजों को निश्चित तौर पर फायदा मिलेगा।