{"_id":"67757f5cf8f610c9b30f404e","slug":"government-department-pulled-out-private-company-will-develop-transport-city-firozabad-news-c-169-1-sagr1025-140033-2025-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: सरकारी विभाग ने खींचे हाथ, निजी कंपनी करेगी ट्रांसपोर्ट नगर का विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: सरकारी विभाग ने खींचे हाथ, निजी कंपनी करेगी ट्रांसपोर्ट नगर का विकास
Wed, 01 Jan 2025 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 01 Jan 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। फिरोजाबाद-शिकोहाबाद विकास प्राधिकरण की ओर से नागऊ स्थित ट्रांसपोर्ट नगर फेस-2 के विकास को रफ्तार देने की तैयारी की है। काफी दिनों से सरकारी विभाग को इस काम को सौंपा था, लेकिन अब सरकारी विभाग से काम को छीनकर निजी कंपनी को ट्रांसपोर्ट नगर विकसित करने की जिम्मेदारी सौंपी है। निजी क्षेत्र की संस्था ट्रांसपोर्ट नगर के समुचित विकास और मार्केटिंग का काम करेगी।
सदर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत गांव नागऊ स्थित करीब 14 हेक्टेयर क्षेत्र में प्रस्तावित ट्रांसपोर्ट नगर फेस-2 के निर्माण व अवस्थापना से जुड़े विकास कार्य तेजी से पूरा कराया जाएगा। पहले इसकी जिम्मेदारी प्राधिकरण की थी, लेकिन ट्रांसपोर्ट नगर फेस-2 का निर्माण कार्य भूमि अधिग्रहण, प्रभावित किसानों को मुआवजा वितरण से जुड़े तकनीकी कारणों के चलते बीते कई साल से सुस्त था। बीते दिनों समीक्षा बैठक के दौरान विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ने ट्रांसपोर्ट फेस-2 के निर्माण की रफ्तार बढ़ाने के निर्देश दिए। अब विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष के निर्देशों के बाद ट्रांसपोर्ट नगर के विकास को रफ्तार देने के लिए निजी संस्था को जिम्मेदारी सौंपने की पूरी तैयारी है। सूत्रों के मुताबिक दिल्ली एनसीआर की प्रमुख रियल स्टेट कंपनी मैसर्स वाइन कंसल्टेंट एंड सॉल्यूशन ट्रांसपोर्ट नगर फेस-2 का मानचित्र तैयार करेगी। ट्रांसपोर्ट नगर की मार्केटिंग के अलावा फेस-2 में आवंटित होने वाले भूखंडों की असल कीमत आदि के लिए सर्वे करेगी।