{"_id":"5f158ce58ebc3e63cc58c9a4","slug":"govansh-firozabad-news-agr451195346","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरौंज की गोशाला में गोवंश की दुर्दशा, मृत पांच गोवंश में पड़े कीड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरौंज की गोशाला में गोवंश की दुर्दशा, मृत पांच गोवंश में पड़े कीड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। आरौंज स्थित अस्थाई गोशाला में अव्यवस्थाओं के चलते विगत दिनों पंाच गोवंश मर गए। दुर्गंध फैलने पर ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारियों को गोवंश मरने की जानकारी दी।सूचना पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर गोवंशों को दफन कराया। बारिश के मौसम में आरौंज स्थित अस्थाई गोशाला में गंदगी और कीचड़ का आलम है। उचित देखभाल न होने के कारण विगत दो-तीन दिन पूर्व गोशाला में पांच गोवंश मर गए। कीड़े पड़े जाने के कारण आसपास के क्षेत्र में दुर्गंध फैल गई।
दुर्गंध फैलने पर आसपास के ग्रामीणों ने घटना की जानकारी भाजपा मक्खनपुर के मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार को दी। भाजपा मंडल अध्यक्ष मौके पर पहुंचे तो उन्हें पांच गोवंश मृत मिले। उन्होंने घटना की जानकारी गोसेवकों एवं अधिकारियों को दी। सूचना पर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए और जेसीबी से गड्ढा कराकर मृत पांच गोवंशों को दफन कराया। ग्रामीणों ने बताया कि इससे पूर्व भी इस गोशाला में गोवंश की मौत हो चुकी है। इस संबंध में एसडीएम देवेंद्र सिंह ने बताया कि आरौंज गोशाला में कुछ गोवंश के मरे होने की सूचना मिली थी। अधिकारियों को भेजकर गोवंशों के शवों को दफन करा दिया है। गायों की मृत्यु के मामले में जांच कराई जाएगी। अव्यवस्था मिलने पर गोशाला के केयरटेकर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।