फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   govansh

पकड़े जाने के डर से गौवंश से भरा ट्रक छोड़ भागे तस्कर

Sun, 03 Nov 2019 10:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
govansh
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। योगी सरकार की बंदिशों के बावजूद गोतस्कर गोकसी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। गोतस्कर आवारा घूम रहे सांड़ (गोवंश) को बेहोशी की हालत में ट्रकों में लाद कर बड़े पैमाने पर काटने को ले जाते हैं। शनिवार रात पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान गोवंश से भरे ट्रक को पकड़ लिया। हालांकि ट्रक चालक, क्लीनर और तस्कर भागने में सफल हो गए।
विज्ञापन

शनिवार रात प्रभारी निरीक्षक के निर्देशन में मैनपुरी चौराहे पर वाहन चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के चलते मैनपुरी चौराहे पर वाहनों की लाइन लग गई। इसी का लाभ उठाते हुए गोवंश को लेकर आ रहे ट्रक के चालक, क्लीनर और गोतस्कर ट्रक को छोड़ कर भाग गए। काफी देर तक ट्रक के खड़े रहने पर चेकिंग कर रही पुलिस ट्रक के समीप पहुंची। सिपाही ने जैसे ही ट्रक पर चढ़ कर देखा तो उसमें गोवंश भरा देख हैरान रह गया। जानकारी होते ही महकमे में भी खलबली मच गई।
विज्ञापन

पुलिस ने ट्रक को खिंचवा कर संतजनूबाबा चौकी पर खड़ा करा दिया। यहां क्रेन की मदद से गोवंश को निकाला। जिसमें से सात गोवंश मृत मिले, जबकि चार गंभीर रूप से घायल थे। मौके पर पहुंचे पशु चिकित्सक ने घायल गोवंश का इलाज किया। सूचना पर सीओ अजय सिंह और प्रभारी निरीक्षक अजय किशोर भी मौके पर पहुंच गए। मृत गोवंश को चौकी के समीप खाली जमीन में जेसीबी मशीन से गड्ढा खुदवा कर दफन करा दिया। पुलिस ने ट्रक स्वामी और चालक के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम एवं गोतस्करी के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोवंश ट्रस्ट के पदाधिकारी भी पहुंचे
गोवंश से भरे ट्रक पकड़े जाने की सूचना मिलते ही अखिल भारतीय गोवंश सेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय सलाहकार अशोक राजपूत और कार्यकारिणी सदस्य अशोक शुक्ला अपने साथियों के साथ चौकी पर पहुंचे और मृत गोवंश पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने पुलिस के सहयोग से सभी मृत गोवंश को दफन कराया। उन्होंने गोतस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग सीओ अजय कुमार से की। उन्होंने बताया कि जिले से बड़ी संख्या में तस्कर गोवंश को ट्रकों में लाद कर ले जा रहे हैं। जिसे शीघ्र रोका जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed