फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   gothuva ka mamla

गोथुआ के पीड़ितों को नहीं मिला न्याय तो सवर्ण महासभा करेगी आंदोलन

Wed, 05 Feb 2020 11:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
gothuva ka mamla
फिरोजाबाद। बुधवार को भारतीय सवर्ण महासभा का एक प्रतिनिधि मंडल प्रदेश अध्यक्ष संजीव उपाध्याय के नेतृत्व में नारखी के गांव गोथुआ पहुंचा। प्रतिनिधि मंडल पीड़ित परिवार से मिला और परिवार के सदस्यों से बात की।
विज्ञापन

पीड़ित परिवार ने संगठन के पदाधिकारियों को अवगत कराया कि बच्चों के विवाद में झूठा मुकदमा एससी-एसटी एक्ट का दर्ज कराया गया है। आरोप लगाया कि उन्हें गांव से भगाने की धमकी दी गई। जिसको लेकर दहशत फैल गई। प्रतिनिधि मंडल ने पीड़ित परिवारों को अश्वासन दिया कि वह झूठे मुकदमे में किसी को फंसने नहीं देंगे। झूठे मुकदमे को हटाए जाने की मांग को लेकर उच्चाधिकारियों से मुलाकात की जाएगी। यदि जरुरत पड़ी तो आंदोलन भी किया जाएगा। प्रतिनिधि मंडल में संजीव उपाध्याय, दिनेश चंद्र शर्मा, ठा. मोहन सिंह, पूर्व प्रधान सूर्य प्रकाश रावत, अशोक गर्ग, एसके भटनागर, सौरव लहरी, विनोद दीक्षित, दिव्यकांत शर्मा आदि मौजूद रहे। वहीं, राष्ट्रवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष अरुण श्रोतिय द्वारा एक ज्ञापन एसडीएम टूंडला को सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से अरुण श्रोतिय ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और पीड़ितों का उत्पीडन रोकने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed