फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Goods worth lakhs gutted in fire due to short circuit in Firozabad three storey utensil merchant house

व्यापारी के तीन मंजिला मकान में लगी आगः 15 लाख से अधिक का सामान जलकर राख, दमकल की आठ गाड़ियों ने पाया काबू

Sat, 11 Mar 2023 07:31 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 11 Mar 2023 07:31 PM IST
सार

फिरोजाबाद में एक बर्तन व्यापारी के तीन मंजिला मकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने दूसरी और तीसरी मंजिल को अपनी चपेट में ले लिया। इसमें लाखों का सामान जलकर राख हो गया। दमकल की आठ गाड़ियां तीन घंटे तक आग बुझाती रहीं। कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया गया। 

विज्ञापन
Goods worth lakhs gutted in fire due to short circuit in Firozabad three storey utensil merchant house
आग बुझाते दमकलर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में बर्तन व्यापारी के मकान में शनिवार की दोपहर में आग लग गई। आग की सूचना पर टूंडला और शिकोहाबाद से दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची। फायर विभाग की आठ गाड़ियों ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। आग से करीब 15 लाख से अधिक नुकसान बताया गया। 

विज्ञापन


दक्षिण क्षेत्र की बर्तन वाली गली स्थित घेर खोखल में शैलेश जैन का तीन मंजिला मकान है। नीचे की मंजिल में शैलेश जैन के भाई हैप्पी जैन पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहते हैं। दूसरी मंजिल पर शैलेश जैन अपनी पत्नी निशा जैन के साथ रहते हैं। उनके दोनों बच्चे बाहर पढ़ते हैं। तीसरी मंजिल पर दीपक जैन अकेले रहते हैं। 

विज्ञापन

आग की लपटों ने सामान को चपेट में ले लिया

दोपहर करीब साढ़े तीन बजे शैलेश जैन की पत्नी निशा एक कार्यक्रम में शामिल होने गई थीं। शैलेश जैन दुकान पर थे। तभी शार्ट सर्किट से दूसरी मंजिल में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने दुकान को चपेट में ले लिया। जब तक आसपास के लोग एकत्र होते तब तक आग की लपटों ने सामान को पूरी तरह चपेट में ले लिया था। धुआं मकान से बाहर निकलने लगा। आग देख बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Goods worth lakhs gutted in fire due to short circuit in Firozabad three storey utensil merchant house
घंटों की मशक्कत के बाद पाया गया काबू - फोटो : अमर उजाला

देखते ही देखते आग तीसरी मंजिल पर पहुंच गई

लोगों ने इसकी सूचना पुलिस व दमकल की टीम को दी। सूचना थानाध्यक्ष दक्षिण राजेश कुमार पांडेय और चौकी प्रभारी रेलवे रोड सुधीर कुमार पुलिस बल मौके पर पहुंचे। इसी बीच फायर स्टेशन प्रभारी दुर्गेश कुमार भी दमकलों के साथ मौके पर पहुंचे। आग पर काबू पाने को फायर विभाग की कर्मचारियों ने प्रयास शुरू किए। तब तक आग तीसरी मंजिल पर भी पहुंच गई। 

तीन घंटे तक आग बुझाती रही आठ दमकल की गाड़ियां

इस कारण आग पर काबू पाने पर फायर विभाग के कर्मचारियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं शिकोहाबाद, टूंडला से भी फायर विभाग की गाड़ियों के साथ नगर निगम के टैंकर भी पानी लेकर मौके पर पहुंचे। फायर विभाग की आठ गाड़ियों ने करीब तीन घंटे के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed