फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Goods worth five lakh burnt to ashes due to fire in mobile shop in Firozabad

Firozabad: मोबाइल की दुकान में लगी आग, पांच लाख का सामान जलकर राख, फोन करते रहे लोग, फायर टीम ने उठाया ही नहीं

Thu, 23 Feb 2023 09:54 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 23 Feb 2023 09:54 AM IST
सार

फिरोजाबाद में मोबाइल की दुकान में आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि फायर टीम ने फोन ही नहीं उठाया। यदि समय पर गाड़ी आ जाती तो इतना नुकसान नहीं होता। 

विज्ञापन
Goods worth five lakh burnt to ashes due to fire in mobile shop in Firozabad
मोबाइल की दुकान में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में एक मोबाइल की दुकान में भीषण आग लग गई। आग से लाखों रुपये का सामान जकर राख हो गया। फायर सर्विस को लगातार फोन करने के बाद भी फोन नहीं उठा। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद निजी संशाधनों से आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


घटना कठफोरी थाना क्षेत्र की है। यहां जयराम शाक्य किराए पर दुकान लेकर मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक सर्विस सेंटर की दुकान चलाता है। रोज की तरह बीती शाम वह दुकान बंद करके घर चला गया। आधी के रात करीब 12 बजे दुकान में आग लग गई। धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने उसे फोन करके जानकारी दी।

विज्ञापन

शटर खोला तो सामन धू-धू कर जल रहा था

Goods worth five lakh burnt to ashes due to fire in mobile shop in Firozabad
मौके पर जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला
खबर पाकर वह भागते हुए दुकान पहुंचा। शटर खोला तो सारा सामान धू-धू कर जल रहा था। लोगों ने फायर सर्विस को फोन किया। घंटों फोन करने के बाद फायर सर्विस सेंटर पर किसी ने फोन नहीं उठाया। स्थानीय लोगों ने आसपास लगे समर्सिबल से पाइप बिछाना शुरू किया। करीब पांच समर्सिबल पंप चालू किए गए। 

काफी देर बाद फायर टीम की गाड़ी मौके पर पहुंची

Goods worth five lakh burnt to ashes due to fire in mobile shop in Firozabad
समय पर नहीं पहुंची फायर की गाड़ी - फोटो : अमर उजाला
थोड़ी देर में 112 पुलिस की पीआरवी की गाड़ी पहुंची। पुलिस ने फोन किया तब फायर सर्विस का फोन उठा। उसके काफी देर बाद फायर टीम की गाड़ी मौके पर पहुंची। तब तक कड़ी मशक्कत करके लोगों ने आगर पर काबू पा लिया था। दुकान के ऊपर परिवारीजन रहते हैं। हालांकि उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन

पांच लाख का सामान जलकर राख हो गया

Goods worth five lakh burnt to ashes due to fire in mobile shop in Firozabad
जले पड़े मोबाइल - फोटो : अमर उजाला
पीड़ित दुकानदार ने बताया कि आग से करीब पांच लाख का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का सही कारण तो पता नहीं चल सका। शार्ट सर्किट से लगने की आशंका जताई जा रही है। कहा कि समय पर आग पर काबू पा लिया जाता तो इतना नुकसान होने से बच जाता। लेकिन, फायर टीम ने फोन ही नहीं उठाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed