फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Goal 16 thousand quintals, not a single paddy purchase

16 हजार क्विंटल का लक्ष्य, खरीद एक दाना नहीं

Thu, 22 Dec 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला
अमर उजाला Updated Thu, 22 Dec 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
Goal 16 thousand quintals, not a single paddy purchase
नोटबंदी के कारण धान की सरकारी खरीद थम गई। शासन ने 16 हजार क्विंटल खरीद का लक्ष्य दिया था, लेकिन अभी तक एक दाना तक नहीं खरीदा जा सका। जिन किसानों ने प्राइवेट दुकानदारों एवं आढ़तियों को धान बेचा था उन्हें अभी तक भुगतान नहीं मिला।
विज्ञापन

जिले में धान की फसल का उत्पादन जसराना, अरांव क्षेत्र में होता है क्योंकि नहरों का किनारा होने के कारण पानी आसानी से मिलता है। धान की कम पैदावार होने के कारण ही जिले में पांच खरीद केंद्र स्थापित किए गए थे। सरकारी दरें तो 1470 रुपया क्विंटल रखी गई, जबकि खुले बाजार में धान 1600 रुपया से महंगा बिक रहा था। लिहाजा सरकारी केंद्रों पर बिक्री को कोई नहीं पहुंचा। किसान धान की बिक्री कर, उस पैसे का प्रयोग गेहूं की फसल की बुवाई में करते थे। लेकिन नोटबंदी के कारण किसानों को नकदी नहीं मिल सकी। आढ़तियों ने धान बिक्री के बदले कुछ किसानों को चेक दिया तो कुछ ने किसानों को पुरानी करेंसी के नोट दिए। किसान पुराने नोट ले आए और बैंकों में जमा करा दिए। लेकिन बैंकों से निकाल नहीं पा रहे हैं। कई किसान चेक क्लियर कराने को बैंकों के चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन

 
किसान बोले धान बिका, हाथ में नहीं आए पैसे
- नगला मिलिक निवासी तहसीलदार सिंह बोले, सरकारी धान खरीद केंद्र की जानकारी नहीं थी। एटा मंडी में धान बिक्री किया था। चेक से भुगतान मिला था, बैंक में जमा नहीं करा पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- खुदादादपुर निवासी यशवंत सिंह बोले, पैसों की जरूरत होने पर धान सस्ता बिक्री कर दिया। पुराने नोट मिले। बैंकों में जमा कराने के बाद अब नोट निकालने में दिक्कत हो रही है।  

 बाजार में महंगा होने के कारण धान के एक भी दाने की खरीद नहीं हो सकी। सरकारी रेट 1470 रुपया था। आढ़तियों के द्वारा 1600 रुपया खरीदा गया। नोटबंदी के कारण हमारे केंद्रों पर कोई बिक्री करने नहीं आया।
राघवेंद्र सिंह यादव,
डिप्टी आरएमओ फीरोजाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed