फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Glass exporters and entrepreneurs who are hesitant to take their own rights

खुद का हक लेने में भी हीलाहवाली कर रहे कांच निर्यातक व उद्यमी

Sun, 21 Nov 2021 12:43 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
Glass exporters and entrepreneurs who are hesitant to take their own rights
फिरोजाबाद। सरकार से खुद का हक लेने में भी कांच नगरी के निर्यातक लापरवाही कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय मेला-प्रदर्शनी में भाग लेने पर कांच निर्यातकों को एक जिला-एक उत्पाद योजना के घटक मार्केटिंग डेवलपमेंट असिस्टेंस (एमडीए) के तहत प्रदर्शनी लगाने पर हुए खर्चे का भुगतान प्रदेश सरकार द्वारा किया जाता है लेकिन अक्तूबर माह में दिल्ली में आयोजित एक्सपो मार्ट में प्रतिभाग करने वाले 28 निर्यातकों में से किसी ने भी योजना का लाभ लेने के लिए अब तक आवेदन नहीं किया है। हालांकि उद्योग विभाग ने कांच निर्यातकों से आवेदन मांगे हैं।
विज्ञापन

एक जनपद-एक उत्पाद (ओडीओपी) योजनांतर्गत संचालित कांच निर्यात इकाईयों को उत्पादों की मार्केटिंग के लिए अनुदान दिया जाता है। खास तौर पर अंतरराष्ट्रीय स्तर के मेला और प्रदर्शनी में प्रतिभाग करने एवं उत्पादों की स्टॉल लगाने पर प्रदेश सरकार द्वारा मार्केटिंग डेवलपमेंट असिस्टेंस के तहत स्टॉल लगाने का खर्चा, प्रदर्शनी में आने-जाने पर लगने वाले किराये एवं माल भाड़ा का भुगतान किया जाता है।
विज्ञापन

इसके बावजूद विगत 28 से 31 अक्तूबर के बीच नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित एक्सपो मार्ट 2021 में कांच उत्पादों की प्रदर्शनी लगाने वाले उद्यमी व उद्योगपति एमडीए योजना के तहत दावा प्रस्तुत करने में लापरवाही कर रहे हैं। हालांकि नियमानुसार प्रदर्शनी लगाने वाले उद्यमी अथवा इकाई संचालकों को 45 दिन में अनुदान के लिए दावा प्रस्तुत करना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
दिल्ली एक्सपो मार्ट 2021 में जिले के 28 कांच निर्यातकों ने अपने उत्पादों की स्टॉल लगाई थी। हालांकि अब तक इनमें से किसी ने भी अनुदान के लिए अभी तक आवेदन नहीं किया है। योजना के तहत अनुदान के इच्छुक जल्द आवेदन कर सकते हैं। देरी से आवेदन करने वालों के दावा निस्तारण में दिक्कत हो सकती है।
संदीप कुमार सहायक प्रबंधक जिला उद्योग केंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed