फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Give information on the stop promotion - pension

सूचनाएं नहीं देने पर रुकेगा प्रमोशन-पेंशन

Sat, 03 Jan 2015 11:06 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sat, 03 Jan 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
फीरोजाबाद में राज्य सूचना आयुक्त गजेंद्र यादव ने कहा कि समय से सूचनाएं नहीं देने वाले अफसरों का प्रमोशन और पेंशन रोक दी जाएगी। प्रदेश में50 हजार और फीरोजाबाद के 482 वाद आयोग में लंबित हैं। इससे स्पष्ट है कि जिले में समय से सूचनाएं नहीं दी जा रही हैं। यही कारण है कि जिला स्तर समीक्षा करने की जरूरत महसूस हूई है।
विज्ञापन



वह कलक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 में कोई आवेदक आवेदन के तीस दिन के अंदर सूचना प्राप्त करने का हकदार है। आवेदन को वह सीधे कार्यालय में जाकर अथवा डाक से भेज सकता है। किसी का गलत कार्यालय में आवेदन भी पहुंचे तो उस विभागाध्यक्ष की जिम्मेदारी है कि वह दूसरे कार्यालय को भिजवाए। 30 दिन में सूचनाएं नहीं मिलने पर वह जन सूचना अधिकारी और इसके बाद सूचना नहीं मिलने पर राज्य सूचना आयुक्त के यहां द्वितीय अपील कर सकते हैं। सूचनाओं को उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी प्रत्येक विभागाध्यक्ष की है। उन्होंने कहा कि फीरोजाबाद के 482 मामले लंबित हैं। इसमें राजस्व विभाग के 105, बीएसए के 62 एवं माध्यमिक शिक्षा के 43 और ग्राम्य विकास के साथ कई विभाग शामिल है। इस दौरान डीएम विजय किरन आनंद, एडीएम कर्मेंद्र सिंह, एसडीएम सदर विजय सिंह, शिकोहाबाद रवींद्र सिंह, टूंडला श्रीराम यादव, जसराना अमित सिंह, डीपीआरओ इंद्रपाल, सीएमओ डा. एनएल यादव, आबकारी अधिकारी चंद्रशेखर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


आरसी जारी करके डीएम को वसूली के आदेश
राज्य सूचना आयुक्त गजेंद्र यादव ने जिले के आठ अफसरों पर 50-50 हजार का अर्थदंड लगाया है। उनकी आरसी जारी कर शीघ्र वसूलने के आदेश डीएम को दिए हैं। समाज कल्याण अधिकारी एवं डीआईओएस, बीएसए, विप्रा, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के अधिकारी, एक्सईएन विद्युत, एसडीएम, दो बीडीओ के खिलाफ 25-25 हजार का अर्थदंड लगाया गया है। इनमें अधिकांश अफसर 2012 एवं 2013 की तैनाती के दौरान के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘जनता को सूचनाएं को हर हाल में दें’
फीरोजाबाद (ब्यूरो)। राज्य सूचना आयुक्त गजेंद्र यादव ने कलक्ट्रेट सभागार में सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के तहत मांगी गई सूचनाओं की समीक्षा की। जिले के अफसरों को बताया कि राजस्व विभाग के सर्वाधिक ही मामले अपील में आए हैं। इसके कारण इन सूचनाओं को प्राथमिकता के आधार पर दें। एडीएम कर्मेंद्र सिंह ने शस्त्र लाइसेंस की सूचना और आबकारी विभाग के चंद्रशेखर ने किसी अनुज्ञापी के बारे में सूचना किसी तीसरे व्यक्ति के मांगने और डीआरडीए के लिपिक गौतम ने किसी कर्मचारी विशेष की सर्विस बुक के बारे में सूचना के संबंध में सवाल किया। राज्य सूचना आयुक्त ने उनका हल करने और उनको क्या करना होगा, का  जवाब दिया। कहा कि लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ दंडनीय कार्रवाई होगी।



फरियाद सुनाई, सुझाव भी दिए
सूचना का अधिकार टास्कफोर्स के जिला चेयरमैन रामनिवास यादव व थान सिंह यादव ने भी जन सूचना अधिकारियों से 25 हजार रुपये अर्थदंड को जमा कराने का सुझाव दिया। आयुक्त ने कहा कि एक्ट के ही तहत कार्रवाई की जा सकती है। रामकृष्ण यादव ने तो शिकोहाबाद की भूमि का मामला तो एक अन्य आवेदक भी पहुंचे। उन्होंने आयुक्त के समक्ष गुहार लगाई।

फोटो -
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed