{"_id":"62b8a54e3beeea0432712441","slug":"give-benefits-of-schemes-to-students-dm-firozabad-news-agr538107381","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों को दें योजनाओं का लाभ - डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों को दें योजनाओं का लाभ - डीएम
विज्ञापन
मुरारीलाल इंटर कॉलेज में बैठक के दौरान मौजूद प्रधानाचार्य
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र एवं अन्य क्षेत्रों में लागू सरकार की योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए यूपी बोर्ड और सीबीएसई बोर्ड के प्रधानाध्यापकों की बैठक पंडित मुरारीलाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित हुई। डीएम रवि रंजन ने कहा कि प्रधानाध्यापक बच्चों को पढ़ाने के लिए सकारात्मक सोच रखें। ज्ञान के दीपक को जलाने के लिए प्रधानाध्यापक अहम कड़ी है। कमजोर बच्चों पर ध्यान दें और उनका उत्साहवर्धन करते रहें। उन्होंने सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने के लिए कहा।
डीएम ने कहा कि सरकार द्वारा छात्रवृत्ति योजना चलाने का मकसद है कि हर गरीब बच्चा स्कूल तक पहुंचे। हर योजना में ज्यादा पारदर्शिता रखी गई है। किसी भी योजना का क्रियान्वयन करने के लिए प्रधानाध्यापक, शिक्षक मुख्य बिंदु होते हैं। जितना शासन-प्रशासन नहीं कर सकता, उतना प्रधानाचार्य और शिक्षक कर सकता है। इस दौरान यूपी बोर्ड के परीक्षा परिणाम पर भी चर्चा की गई। साथ ही कहा कि सीबीएसई का रिजल्ट भी कुछ दिन में आएगा। उसमें जो छात्र उत्तीर्ण व अच्छे अंक प्राप्त करें उन्हें भी सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के बारे में प्रधानाचार्य बताए।
उन्होंने सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना, मिशन शक्ति, इंस्पायर्ड अवार्ड योजना, छात्रवृत्ति से संबंधित योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उनका लाभ छात्र-छात्राओं को दिलाने के लिए प्रेरित करने को कहा। इस दौरान सीडीओ चर्चित गौड़ ने कहा कि सरकार गरीब हित में योजनाओं का संचालन कर रही है। मगर, गरीबों को योजना के बारे में जानकारी नहीं होगी तो वह लाभ लेने से वंचित हो जाएगा।
विज्ञापन
हर प्रधानाध्यापक की जिम्मेदारी है कि वह विद्यालयों में विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को योजना के बारे में जानकारी दें। कार्यक्रम में समाज कल्याण अधिकारी प्रज्ञाशंकर तिवारी, पिछड़ा वर्ग अधिकारी कृष्णमोहन सिंह, डीपीआरओ धीरज कुमार सिन्हा, प्रोबेशन अधिकारी सीमा मौर्या, विद्यालय के डायरेक्टर मनोज गर्ग उपस्थित रहे।