फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Girl trapped in love trapTook away the marble artisan

Firozabad News: प्रेम जाल में फंसाकर युवती को ले गया मार्बल कारीगर

Fri, 22 May 2026 01:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 22 May 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Girl trapped in love trapTook away the marble artisan
टूंडला।
विज्ञापन

घर में पत्थर लगाने आए एक कारीगर को मकान मालिक की बेटी से प्यार हो गया। प्रेम-प्रसंग के चलते कारीगर बुधवार की रात युवती को अपने साथ फुसलाकर ले गया। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



थाना नगला सिंघी क्षेत्र के एक गांव में करीब एक साल पहले पीड़ित परिवार ने अपने घर में पत्थर (मार्बल) लगाने का काम शुरू करवाया था। इस काम के लिए बड़ा कुआं निवासी भानु नाम का युवक उनके घर आता-जाता था। काम के दौरान ही भानु ने उनकी बेटी को अपनी बातों के जाल में फंसा लिया और दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। पीड़ित परिवार को इस बात की भनक तक नहीं लगी। बुधवार रात करीब दो बजे, जब पूरा परिवार सो रहा था, आरोपी भानु युवती को अपने साथ लेकर रफूचक्कर हो गया। सुबह जब परिजनों की आंख खुली तो बेटी को घर से गायब पाकर उनके होश उड़ गए। रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन करने के बाद भी जब युवती का कहीं पता नहीं चला। युवती के पिता की तहरीर पर आरोपी भानु के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस की टीमें युवती की तलाश में जुट गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed