फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   girl died tragically in road accident

UP: दर्दनाक हादसा...टक्कर के बाद ऑटो सवार युवती की गर्दन ट्रैक्टर के हल में फंसी, तड़प-तड़पकर तोड़ा दम

Thu, 03 Jul 2025 07:53 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 03 Jul 2025 07:53 PM IST
सार

ट्रैक्टर ने ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ऑटो पलट गया। ऑटो में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायल सवारियों को बाहर निकाला।

विज्ञापन
girl died tragically in road accident
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के सिरसागंज में करहल पुल के पहले ट्रैक्टर और ऑटो की जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में मैनपुरी से दवा लेने आ रही युवती की गर्दन ट्रैक्टर में लगे हल में फंस जाने से मौके पर ही मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। जबकि हादसे में चार अन्य लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन


मैनपुरी में करहल के गांव खेड़ा महान निवासी प्रियंका (20) पेट की समस्या से ग्रसित थी। वह बृहस्पतिवार सुबह दवा लेने के लिए ऑटो से शिकोहाबाद की ओर आ रही थी। ऑटो करहल पुल के पास पहुंचा था कि पीछे से अनियंत्रित ट्रैक्टर ने ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ऑटो पलट गया। ऑटो में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायल सवारियों को बाहर निकाला।
विज्ञापन

 

ऑटो में बैठी प्रियंका की गर्दन ट्रैक्टर में लगे हल में घुस जाने से मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। प्रियंका के भतीजे अभिषेक ने बताया कि वह छह बहनों और दो भाइयों में सबसे छोटी थी। पिता की मौत हो चुकी है। 

थानाध्यक्ष सिरसागंज वैभव सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है। अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांचकर कार्रवाई की जाएगी। विष्णु दयाल, विजरानी, गुडि़या निवासीगण ककरऊ कोठी फिरोजाबाद और अवनीश निवासी नगला छीते सिरसागंज घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

ये भी पढ़ें-Agra: संजय प्लेस में गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद,पार्किंग ठेकेदार ने की अधिवक्ता से मारपीट; थाने पर हंगामा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed