फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dispute between advocate and parking contractor regarding parking of vehicle

Agra: संजय प्लेस में गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद,पार्किंग ठेकेदार ने की अधिवक्ता से मारपीट; थाने पर हंगामा

Thu, 03 Jul 2025 04:06 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 03 Jul 2025 04:06 PM IST
सार

पार्किंग ठेकेदार और अधिवक्ता में गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया। माैके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हवालात में बंद कर दिया। इस पर बड़ी संख्या में वकील थाना हरीपर्वत पहुंच गए।

विज्ञापन
Dispute between advocate and parking contractor regarding parking of vehicle
पुलिस से हुई नोकझोंक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में संजय प्लेस में पार्किंग ठेकेदार के कर्मचारी और अधिवक्ता के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई। आरोप है कि कर्मचारियों ने अधिवक्ता को दाैड़ाकर पीटा, कपड़े फाड़ दिए। पुलिस पहुंची तो उसने अधिवक्ता को भी हवालात में डाल दिया। सूचना पर विरोध करने पहुंचे अधिवक्ताओं को पुलिस ने धक्का देकर हरीपर्वत थाने से बाहर किया। घंटाें हंगामा चला। बार एसोसिएशन ने 48 घंटे में इंस्पेक्टर और चाैकी प्रभारी को निलंबित करने की मांग करते हुए चेतावनी दी है।
विज्ञापन


 

कमला नगर निवासी अधिवक्ता शशांक अग्रवाल का ब्लाक 77, संजय प्लेस में कार्यालय है। बृहस्पतिवार सुबह 10:30 बजे वह कार्यालय पहुंचे। ब्लाक की पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने लगे। इसी दाैरान पार्किंग संचालक कर्मवीर बघेल अन्य कर्मचारियों के साथ आ गए। आरोप है कि वह रुपयों की मांग करने लगे।

शशांक अग्रवाल ने बताया कि वह महीने के हिसाब से भुगतान करने की कहने लगे। इस पर पार्किंग संचालक के कर्मचारी रसीद काटने लगे। मना करने पर एक युवक पीछे से आ गया। रास्ता रोककर बहस करने लगा। अपने साथियों को बुला लिया। सभी ने घेरकर पीटना शुरू कर दिया। कपड़े फाड़ दिए। वह किसी तरह जान बचाकर भागे और घर पहुंचे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

शशांक ने बताया कि बाद में वापस ऑफिस आए। तभी चाैकी से दो पुलिसकर्मी पहुंचे। पार्किंग कर्मचारी से मारपीट का आरोप लगाते हुए चाैकी पर ले गए। ठेकेदार और उन्हें हवालात में डाल दिया। पता चलने पर बड़ी संख्या में अधिवक्ता थाने पर पहुंच गए। उन्होंने आक्रोश जताया।

अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस की शह पर पार्किंग ठेकेदार गुंडई कर रहे हैं। जिससे मारपीट हुई, उसी को पुलिस ने हवालात में डाल दिया। पुलिस से अधिवक्ताओं की नोकझोंक हुई। उधर, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता और भाजपा विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल सहित अन्य पहुंच गए।

दोनों पक्षों में बातचीत के बाद पुलिस ने ठेकेदार और अधिवक्ता को हवालात से निकाला। अधिवक्ताओं का आरोप है कि हवालात में बंद करने का विरोध करने पर थाना प्रभारी निरीक्षक सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने धक्का देकर अधिवक्ताओं को थाने से बाहर कर दिया। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed