Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Agra resident rifined businessman dies in road accident while out on collection trip

आगरा के कारोबारी की सड़क हादसे में माैत: तगादे के लिए जा रहे थे शिकोहाबाद, डिवाइडर से टकराई स्कूटी

Mon, 02 Nov 2026 08:12 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: Arun Parashar Updated Mon, 02 Nov 2026 08:12 PM IST
सार

हादसा होते ही आसपास के राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस उन्हें उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंची। जहां चिकित्सकों ने प्रारंभिक परीक्षण कर उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Agra resident rifined businessman dies in road accident while out on collection trip
कारोबारी का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कारोबार के सिलसिले में शिकोहाबाद जा रहे आगरा के रिफाइंड कारोबारी की सोमवार सुबह सड़क हादसे में जान चली गई। मक्खनपुर थाना क्षेत्र में सांती चौराहे के पास उनकी स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में सिर पर गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई। कारोबारी की मौत की खबर से परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन


विजय नगर जिला आगरा निवासी बृजमोहन लाल गुप्ता (65) रिफाइंड के थोक व्यापारी थे। छत्ता बाजार में उनकी ब्रजमोहन लाल गुप्ता ट्रेडर्स के नाम से फर्म है। सोमवार सुबह करीब नौ बजे वह स्कूटी से सिक्सलेन बाईपास होते हुए शिकोहाबाद तगादा करने के लिए जा रहे थे। सांती चौराहे के निकट अचानक उनकी स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनके सिर में चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा होते ही आसपास के राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस उन्हें उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंची। जहां चिकित्सकों ने प्रारंभिक परीक्षण कर उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


हादसे की जानकारी होते ही मृतक कारोबारी के बेटे सुमित कुमार गुप्ता, अमित कुमार गुप्ता सहित अन्य परिजन रोते बिलखते पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंच गए। मृतक अपने पीछे दो बेटों और एक बेटी को रोता बिलखता छोड़ गए हैं। सीओ शिकोहाबाद जयविंद गुप्ता ने बताया कि सांती चौराहा के निकट स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने पर आगरा के रिफाइंड कारोबारी की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed