फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Girdhar Mishra becomes youngest councillor defeating his rival in Firozabad

Firozabad: प्रतिद्वंदी को मात देकर सबसे कम उम्र के पार्षद बने गिरधर, वहीं पर्ची निकालकर सभासद बनीं प्रीती

Sun, 14 May 2023 09:21 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 14 May 2023 09:21 PM IST
सार

फिरोजाबाद में प्रतिद्वंदी को मात देकर गिरधर सबसे कम उम्र के पार्षद बने हैं। वहीं बराबर वोट मिलने पर प्रीती पर्ची निकालकर सभासद बन गईं।
 

विज्ञापन
Girdhar Mishra becomes youngest councillor defeating his rival in Firozabad
Up nikay chunav, निकाय चुनाव, यूपी चुनाव - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के जसराना के वार्ड संख्या सात में प्रीती लोधी सभासद चुनी गईं। उन्होंने भाग्य के सहारे (पर्ची डाली गई) चुनाव जीता। वहीं वार्ड संख्या नौ से चुनाव जीत गिरधर मिश्रा सबसे कम उम्र के सभासद बने। वार्ड संख्या आठ से जीतने वाली गिरजा देवी ने सबसे अधिक मतों से विजय हासिल की।

विज्ञापन


गिरजा देवी 305 मतों से जीत नगर पंचायत में विजयी सभासदों में सबसे अधिक मतों से विजयी होने वाली सभासद बनीं। वार्ड नंबर नौ से जीतने वाले गिरधर मिश्रा ने 22 वर्ष की उम्र में सभासद बन सबसे कम उम्र के सभासद चुने गए हैं। 

विज्ञापन

जीत को लोग भाग्य की जीत बता रहे 

वार्ड संख्या सात से भाजपा की टिकट नहीं मिलने पर भाजपा की प्रत्याशी मीना के खिलाफ निर्दलीय मैदान में उतरी प्रीती देवी की जीत को लोग भाग्य की जीत बता रहे हैं। मतगणना के दौरान दोनों को बराबर मत मिलने पर पर्ची डाली गई थी। पर्ची से जीत प्रीती लोधी की हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

आठ बूथों पर हारी भाजपा

वहीं जसराना में भारतीय जनता पार्टी के राजीव गुप्ता ने जीत हासिल की है। जसराना में दो मतदान केंद्रों पर बनाए गए 13 बूथों पर मतदान हुआ था। बूथों का ब्योरा देंखे तो भाजपा को आठ बूथों पर हार का सामना करना पड़ा, जबकि उसे पांच बूथों पर जीत हासिल हुई।


जसराना के बूथ संख्या एक पर भाजपा को 120 जबकि बसपा को 300 और सपा को 75, दिनेश लोधी को 77 मत प्राप्त हुए। बूथ संख्या दो पर भाजपा को 138, सपा को 271 एवं बसपा को 32, दिनेश लोधी को 22 मत मिले। बूथ संख्या तीन पर भाजपा को 192, सपा को 98, बसपा को 198, दिनेश लोधी को 52, बूथ संख्य चार पर भाजपा को 166, सपा को 83, बसपा को 123, दिनेश लोधी को 103 मत प्राप्त हुए। बूथ संख्या पांच पर भाजपा को 125, सपा को 46, बसपा को 126, दिनेश लोधी को 72, बूथ संख्या छह पर भाजपा को 257, सपा को 155, बसपा, दिनेश लोधी को 5 को 14 मत प्राप्त हुए।

कहां किसको कितने वोट मिले

बूथ संख्या सात पर भाजपा को भाजपा को 200, सपा को 340, बसपा को 6 मत, दिनेश लोधी को 37 मिले। बूथ संख्या आठ पर भाजपा को 182, सपा को 51, बसपा को 207, दिनेश लोधी को 75 मत प्राप्त हुए। बूथ संख्या नौ पर भाजपा को 88, सपा को 65, बसपा को 115, दिनेश लोधी को 87, बूथ संख्या दस पर भाजपा को 357, सपा को 104, बसपा को 10, दिनेश लोधी को 109, बूथ संख्या ग्यारह पर भाजपा को 215, सपा को 57, बसपा को 6, दिनेश लोधी को 97 मत प्राप्त हुए। 



वहीं बूथ संख्या बारह पर भाजपा को 157, सपा को 134, बसपा को 51, दिनेश लोधी को 54, बूथ संख्या तेरह पर भाजपा को 84, सपा को 147, बसपा को 14, दिनेश लोधी को 16 मत प्राप्त हुए। भाजपा जहां पांच बूथों पर आगे रही वहीं पांच बूथों पर बसपा से एवं तीन बूथों पर सपा से पीछे रही। अंत में भाजपा प्रत्याशी राजीव गुप्ता ने सपा के कुंवरपाल सिंह को हराकर विजय हासिल की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed