{"_id":"c355e41e078971a1989808bfa28b9865","slug":"gift-of-millions-of-students-and-workers-will-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं और श्रमिकों का आज मिलेगी करोड़ों की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं और श्रमिकों का आज मिलेगी करोड़ों की सौगात
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Sat, 26 Dec 2015 07:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो.रामगोपाल यादव और सांसद अक्षय यादव तीन करोड़ से अधिक की सौगात का वितरण आज करेंगे। पुलिस लाइन प्रांगण में होने वाले इस समारोह की भव्य तैयारी की है। इसमें 910 छात्राओं को कन्या विद्याधन, 500 श्रमिकों को साइकिलें प्रदान करेंगे। 50 विकलांगों को ट्राई साइकिल के साथ कई श्रमिक परिवारों को चेक भी देंगे।
रविवार को पुलिस लाइन प्रांगण में होने वाले कन्या विद्याधन एवं साइकिल, ट्राई साइकिल वितरण समारोह की तैयारी करने में पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी जुटे रहे। मैदान में बनाए पंडाल में छात्राओं के बैठाने की अलग से व्यवस्था की है। किस छात्रा को किस कतार में बैठना होगा और कौन सी सीट पर इसे तय कर दिया है। यही कारण है कि छात्राओं के साथ स्कूल के प्रधानाचार्य तथा शिक्षकों को बुलाया है। ताकि कोई अव्यवस्था नहीं होने पाए। इस व्यवस्था को संभालने के लिए डीआईओस व उनकी टीम पुलिस लाइन प्रांगण में सक्रिय रहे। इधर श्रम विभाग की ओर से पांच सौ साइकिलों के वितरण करने के लिए पात्रों के बैठने की अलग से व्यवस्था की है। यहां कुछ श्रमिकों को साइकिल दी जाएंगी। इसके बाद विभाग के अफसरों की ओर से वितरण किया जाएगा। विकलांग कल्याण विभाग की ओर से 50 ट्राई साइकिल वितरण का वितरण कराने के लिए अलग से व्यवस्था की है। एडीएम ने बताया कन्या विद्याधन के चेक, विकलांग कल्याण विभाग के ट्राई साइकिल के वितरण व श्रम विभाग की ओर से 500 श्रमिकों को साइकिल व श्रमिकों के परिवार को चेक वितरण होगा।
सुबह दस बजे तक पहुंचें छात्राएं
डीआईओएस दफ्तर पर प्रधानाचार्यों और कालेज के वरिष्ठ शिक्षिकाओं की बैठक बुलाई। डीआईओएस रविंद्र सिंह ने निर्देश दिए कि जिन छात्राओं को टोकन वितरित हुए हैं, उन्हीं को प्रवेश मिलेगा। सुबह 10 बजे तक पंडाल में शिक्षक छात्राओं को लेकर पहुंचे। प्रधानाचार्य एवं वरिष्ठ शिक्षक का होना अनिवार्य होगा। छात्राओं के खाने-पीने की व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा की है। अभिभावकों के बैठने को अलग से पंडाल की व्यवस्था है।