फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Ghatyatra taken out from Gajebaje, Panchkalyanak festival started

Firozabad News: गाजेबाजे से निकाली गई घटयात्रा, पंचकल्याणक महोत्सव की हुई शुरुआत

Tue, 27 Dec 2022 11:52 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 27 Dec 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Ghatyatra taken out from Gajebaje, Panchkalyanak festival started
छदामी लाल जैन मंदिर से निकाली गई घटियात्रा में शामिल महिला श्रद्धालुओं की भीड़ - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। छदामीलाल जैन मंदिर में पंचकल्याणक महोत्सव की शुरुआत हुई। गाजेबाजे के साथ घटयात्रा निकाली गई। महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

घटयात्रा पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर जैन नगर खेड़ा से शुरुआत हुई। जो ट्रॉमा सेंटर, सुभाष चौराहा होती हुई श्री छदामीलाल मंदिर प्रांगण में संपन्न हुई। जैन ध्वज भगवान के रथ के आने का संकेत दे रहा था। एरावत हाथी पर विराजमान श्रीजी के आगे उदयपुर से आया बैंड श्रद्धालुओं को झूमने को मजबूर कर रहा था। यात्रा में अपने सिर पर मंगल कलश लिए हुए अष्ट कुमारियां और उनके पीछे पीछे सैकड़ों की संख्या में हाथों में जैन ध्वज लिए हुए महिलाएं यात्रा की शोभा बढ़ा रही थीं। ध्वज यात्रा में आचार्य सौभाग्य सागर, आचार्य सुरत्न सागर अपने संघ के साथ चल रहे थे।

मंदिर प्रांगण में यात्रा के पहुंचने के पश्चात प्रदीप जैन शास्त्री एवं सतीश जैन शास्त्री के मंत्रोच्चारण के द्वारा राजेश जैन, सुधीर जैन और संभव प्रकाश जैन ने ध्वजारोहण किया। पंच कल्याणक के क्षेत्र को मंगल कलश के जल से शुद्ध कराया गया। पहले दिन भगवान के गर्भ कल्याणक का बहुत ही मनोहर दृश्य दर्शाया गया। जिसके सैकड़ों महिला पुरुष श्रद्धालु साक्ष्य बने। इस दौरान सुभाषचंद्र जैन, अंशुल जैन, नीरज जैन, बॉबी जैन, मुकेश जैन, राजेश जैन, मनोज जैन, शैलेंद्र जैन शैली, चंद्र प्रकाश जैन, अरुण जैन, राहुल जैन, डेविड जैन, संजीव जैन, मनोज जैन दद्दा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed