फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   general knowledge competition

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में दिखाया उत्साह

Sun, 12 Jan 2020 11:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 11:43 PM IST
विज्ञापन
general knowledge competition
शिकोहाबाद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में भाग लेते छात्र-छात्राएं। - फोटो : FIROZABAD
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। पर्यावरण संरक्षण नशामुक्ति सोसाइटी के तत्वावधान में रविवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय में आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। 24 जनवरी को परिणाम घोषित कर विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

संस्था द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर ग्राम हरगनपुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में छात्रों का सामान्य ज्ञान बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित एक प्रतियोगिता में क्षेत्र के कई विद्यालयों के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, जूनियर हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के लगभग 251 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

आयोजक प्रधानाध्यापक अरविंद यादव ने छात्रों को पर्यावरण संरक्षण व नशामुक्ति का संकल्प दिलाया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का परिणाम 24 जनवरी को घोषित किया जाएगा। इसके साथ ही विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान शौर्यदेव, सनी, मौर्यदेव, सरवेश कुमार, राजेश कुमार, राजस्व निरीक्षक कमलेश कुमार, ध्रुव कुमार, आदि का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed