{"_id":"578e62da4f1c1b217fc4b799","slug":"general-council-showing-the-impact-of-the-collective-vacation-in-blocks","type":"story","status":"publish","title_hn":"महा परिषद के सामूहिक अवकाश का ब्लाकों में दिखा असर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महा परिषद के सामूहिक अवकाश का ब्लाकों में दिखा असर
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
Updated Tue, 19 Jul 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
महा परिषद के सामूहिक अवकाश का ब्लाकों में दिखा असर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश ग्राम्य विकास महापरिषद के प्रांतीय आह्वान पर मंगलवार को ब्लाकों में कामकाज ठप रहा। बीडीओ ने भी काम नहीं किया तो जसराना तहसील दिवस से भी बीडीओ नदारद दिखे। विकास भवन में कुछ कर्मचारी काम निपटाते अवश्य दिखे।
उत्तर प्रदेश ग्राम्य विकास महापरिषद के प्रांतीय आह्वान पर बीडीओ के अधिकारों को लेकर चल रहे आंदोलन के क्रम में मंगलवार को अधिकारी एवं कर्मचारी सामूहिक रूप से अवकाश पर रहे। दोपहर एक बजे राजीव गांधी सेवा केंद्र हो और ब्लाक भवन दोनों पर ताले लटके थे। विकास भवन प्रांगण में डीडीओ आरके राम, पीडी सर्वेशचंद्र यादव के साथ अधीनस्थ स्टाफ नदारद रहा। कुछ कर्मचारी आवश्यक काम निपटाने के लिए पहुंच गए थे। वहीं जसराना में आयोजित तहसील दिवस में भी बीडीओ एका एके जौहरी, जसराना धर्मजीत सिंह और हाथवंत राजेश कुमार नहीं पहुंचे। महापरिषद ने 21 से 23 जुलाई तक कार्य बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। विरोध करने वालों में बीडीओ टूंडला प्रतिमा निमेष, एई आरके श्रीवास्तव, रामगोपाल सिंह, परिषद के महामंत्री जितेंद्र यादव, ग्राम्य विकास संघ के डा. ध्रुव कुमार आचार्य, स्टाफ में मेवालाल, उदयवीर सिंह, राजकुमार, रवि कटारा, मुश्ताक अहमद, रामविलास दोहरे आदि मौजूद रहे।
खुले रखे कार्यालय, दो घंटे अधिक किया काम
फीरोजाबाद (ब्यूरो)। पंचायत राज सेवा परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष के आह्वान पर जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह यादव के नेतृत्व में अधिकारी एवं कर्मचारियों ने 19 से 23 जुलाई तक दो घंटे अधिक काम करने का फैसला लिया। पंचायतीराज सेवा परिषद के प्रांतीय आह्वान पर 25 जुलाई को धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया है। परिषद जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह यादव ने कहा कि ब्लाकों में भले ही काम करने का मौका नहीं मिला हो लेकिन विकास भवन में अधिकांश विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी काम कर रहे हैं।