फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Gateman dies under suspicious circumstances, allegation of murder by beating

Firozabad News: संदिग्ध परिस्थिति में गेटमैन की मौत, पीटकर हत्या का आरोप

Fri, 27 Jun 2025 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 27 Jun 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Gateman dies under suspicious circumstances, allegation of murder by beating
सांकेतिक 
नारखी। थाना नारखी क्षेत्र में दो दिन पहले सड़क हादसे के बाद गेटमैन की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। परिजन ने पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायती पत्र दिया, लेकिन पुलिस ने शिकायती पत्र लेने से इन्कार कर दिया। पुलिस की अनुसार आगरा में ही उसका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन




फरिहा के गांव इटोली निवासी माता प्रसाद (45) कांच फैक्टरी में गेटमैन था। वह 25 जून की रात बाइक सेे ड्यूटी पर जा रहा था। तभी कोटला स्थित होटल के समीप उसकी बाइक की अन्य बाइक से टक्कर हो गई। जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। उसे आनन-फानन में सरकारी ट्रामा सेंटर में भेजा गया। जहां से उसे आगरा रेफर कर दिया। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। रिश्तेदार कल्लू का आरोप है कि टक्कर लगने के बाद मौके पर उसे बेरहमी से पीटा गया था। जिससे उसकी मौत हुई है। परिजन मामले की शिकायत लेकर थाने गए। लेकिन पुलिस ने शिकायती पत्र लेने से इन्कार कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि दो दिन पहले खड़ी बाइक से टक्कर लगने के बाद उसे उल्टी हुई थी। जिससे उसकी हालत बिगड़ी थी। दंपती ने ही एक-दो थप्पड़ उसे मार दिए थे। आगरा में उसका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed