फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   gass geejar leaked, mother son unconsious

गैस गीजर से मां-बेटा बाथरूम में हुए बेहोश, बालक की हालत गंभीर

Sun, 30 Jan 2022 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
gass geejar leaked, mother son unconsious
रफ़रोजाबाद ! बाथरूम में बेहोश होने के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया बालक - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। पेमेश्वर गेट निवासी मां-बेटा बाथरूम में बेहोश हो गए। परिजनों ने गेट तोड़कर बमुश्किल दोनों को बाहर निकाला। दोनों को बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां बच्चे की हालत गंभीर बनीं हुई है। वहीं हनुमागंज निवासी एक युवक भी बाथरूम में बेहोश मिला है। चिकित्सकों ने बेहोशी का कारण गैस गीजर से निकलने वाली कार्बन मोनोक्साइड गैस से दम घुटना बताया है।
विज्ञापन

रविवार सुबह करीब 11 बजे पेमेश्वर गेट निवासी लक्ष्मी (30) पत्नी अंकित गुप्ता अपने चार वर्षीय पुत्र को बाथरूम में नहला रहीं थी। बाथरूम में गैस गीजर लगा हुआ था। बाथरूम में ही दोनों बेहोश हो गए। जब काफी देर तक दोनों नहीं निकले तो परिजनों को कुछ संदेह हुआ। बाथरूम का गेट तोड़कर मां-बेटे को बाथरूम से बेहोशी की हालत में निकाला गया। परिजन निजी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराने के लिए ले आए। जहां ऑक्सीजन लगाई गई। मां को कुछ देर बाद होश हो गया था। मगर, बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। दूसरा मामला मोहल्ला हनुमानगंज का है। यहां 28 वर्षीय अनु कुमार को बेहोशी की अवस्था में भर्ती कराया गया। युवक बाथरूम में नहाते समय बेहोश हो गया था। उपचार कर रहे न्यूरोसर्जन डा. निमित गुप्ता ने बताया कि बंद कमरे या बाथरूम में हीटर या गीजर चलाने से कार्बन मोनोऑक्साइड का उत्सर्जन होता है। इससे दम घुटने की आशंका बनी रहती है। सर्दी के दिनों में ऐसे मरीजों की संख्या बढ़ जाती है।
विज्ञापन

इन बातों का रखें ध्यान
- गैस गीजर से बचना चाहिए। यदि उपयोग करें तो बाथरूम के बाहर लगाएं।
- बाथरूम में हवा के लिए खिड़की या रोशनदार जरूर होना चाहिए।
- नहाने से पहले गीजर बंद कर दें, इसके बाद नहाने के लिए जाएं।
कोल्ड स्टोरेज में हुआ अमोनिया गैस रिसाव
टूंडला। आगरा रोड स्थित एक कोल्ड स्टोरेज से अमोनिया गैस रिसाव का रिसाव हो गया। सूचना पर फायर ब्रिगेड व पुलिस पहुंच गई। इसके साथ ही तकनीशियों को बुला लिया गया। करीब एक घंटे में रिसाव को ठीक कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टूंडला के मोहम्मदाबाद क्षेत्र में आगरा के एत्मादपुर होकर जाने वाले पुराने मार्ग पर उत्तम कोल्डस्टोरेज है। इस कोल्ड स्टोरेज से रविवार दोपहर बाद तीन बजे करीब अचानक अमोनिया गैस का रिसाव शुरू हो गया। इससे कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी मिलने पर अग्निशमन दल व पुलिस मौके पर पहुंच गई। फायरकर्मियों संग कोल्ड स्टोरेज के कर्मचारियों ने समय रहते लीकेज को ठीक कर लिया। करीब एक घंटे बाद गैस का रिसाव बंद होने के बाद कोल्ड कर्मचारियों व क्षेत्रीय लोगों ने राहत की सांस ली। कर्मचारियों ने बताया कि वर्कशॉप में कर्मचारी काम कर रहे थे। तभी अचानक गैस लीक हो गई और उसके बाद कर्मचारी उसे ठीक नहीं कर सका। बाद अन्य कर्मचारियों के सहयोग से लीक हो रही गैस को ठीक किया। संवाद
एक दशक पूर्व उपाध्याय कोल्ड स्टोरेज में हुई थी अमोनिया लीक
टूंडला। कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस के लीक होने का यह दूसरा मामला है। हालांकि इस बार कोई नुकसान नहीं हुआ है। छह फरवरी 2011 में एटारोड स्थित उपाध्याय कोल्ड स्टोरेज में इस तरह गैस का रिसाव हुआ था।

इस घटना में गेहूं, जौ, चना आलू की फसल बुरी तरह झुलस गई थी। इसके साथ पशुओं के लिए खड़ा चारा रुजिका आदि भी झुलस गया था। सिकरारी, नगला बंजारा, जादीगढ़ी गांवों में फसलों को भारी नुकसान हुआ था। करीब दो सौ बीघा फसल को नुकसान हुआ था। दो महिलाओं एक गर्भवती व एक वृद्ध सहित लगभग एक दर्जन लोग प्रभावित हुए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed