फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Gas prices may rise from April

गैस कीमतों में एक अप्रैल से हो सकती है बढ़ोत्तरी

Mon, 21 Mar 2016 11:13 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Mon, 21 Mar 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
Gas prices may rise from April
एक अप्रैल से गेल गैस की कीमतों में बढोत्तरी कर सकती है
नए वित्तीय वर्ष के पहले दिन कांच उद्योग को बड़ा झटका लग सकता है। गेल गैस लि. द्वारा एक अप्रैल से गैस की दरों में भारी वृद्धि की जा सकती है। गैस की दरों में वृद्धि को लेकर कांच उद्यमियों में खासी बेचैनी है।
विज्ञापन


सुहागनगरी का सुप्रसिद्ध कांच उद्योग लंबे समय से समस्याओं के भंवरजाल में फंसा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांच उद्योग की तरक्की का जो सपना दिखाया था, वह बहुत दूर नजर आ रहा है। केंद्र में मोदी सरकार बनने के बाद भी कांच उद्योग को कोई राहत नहीं मिली, अपितु आए दिन जारी होने वाले फरमान उद्यमियों की नींद उड़ा रहे हैं। कांच उद्योग को संचालित करने के लिए गेल गैस लि. द्वारा एपीएम और आरएलएनजी की खपत के आधार पर गैस की रेट वसूली जा रही है।
विज्ञापन


वर्तमान में गेल द्वारा करीब 16 रुपये तक गैस की कीमत  वसूली जा रही है। वहीं उद्यमी लंबे समय से सस्ती गैस देने की मांग कर रहे हैं। केंद्र सरकार ने सस्ती गैस देने का आजतक कोई एलान नहीं किया अपितु उद्योग जगत को बड़ा झटका देने की तैयारी कर ली है। केंद्र सरकार द्वारा गैस की दरों में 60 प्रतिशत बढ़ोत्तरी करने की तैयारी कर ली है। गैस की दरों में भारी भरकम वृद्धि होने की आहट से उद्यमियों की नींद उड़ी हुई है। उद्यमी केंद्रीय मंत्रियों, गेल अफसरों को संपर्क कर इसकी जानकारी जुटाने में लगे हैं। उद्यमियों की मानें तो यदि  60 प्रतिशत तक गैस की कीमतें बढ़ी तो कांच उद्योग की हालत खस्ता हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



कांच उद्योग को भारी पड़ सकती है गैस वृद्धि
केंद्र सरकार द्वारा गैस की कीमत में प्रस्तावित 60 प्रतिशत बढ़ोत्तरी से कांच उद्योग को खासा नुकसान हो सकता है। वर्तमान में कांच उद्योग मंदी के दौर से गुजर रहा है। आए दिन होने वाली प्राकृतिक आपदा, बड़े आंदोलन के साथ मार्केट में घटती मांग भी कांच उद्योग के लिए समस्याएं खड़ी कर रहे हैं। दि ग्लास इंडस्ट्रियल सिंडीकेट अध्यक्ष हनुमान प्रसाद गर्ग का  कहना है कि वर्तमान में कांच उद्योग तमाम मुसीबतों से जूझ रहा है। ऐसे में यदि गैल द्वारा गैस की दरों में 60 प्रतिशत तक वृद्धि की गई तो कांच इंडस्ट्रीज पूरी तरह खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed