फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   gas leak caused cylinder to catch fire In Firozabad young man got burnt while trying to extinguish fire

UP: चाय बनाते समय गैस रिसाव से लगी आग, बुझाने के प्रयास में युवक बुरी तरह झुलसा; अस्पताल में भर्ती

Wed, 12 Jun 2024 06:52 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 12 Jun 2024 06:52 PM IST
सार

चाय बनाते समय गैस रिसाव से सिलेंडर में आग लग गई। बुझाने के प्रयास में युवक बुरी तरह झुलस गया। घरवालों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। 

विज्ञापन
gas leak caused cylinder to catch fire In Firozabad young man got burnt while trying to extinguish fire
fire demo - फोटो : istock

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में चाय बनाते समय गैस सिलेंडर के रेगुलेटर से गैस रिसाव होने से आग लग गई। युवक ने गैस चूल्हा और सिलिंडर को घर से बाहर निकालने का प्रयास किया। जिसमें वह झुलस गया। जिसे परिजन ने उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया है। जहां उसका उपचार चल रहा है।

विज्ञापन


घटना शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के बनीपुर गांव की है। गांव निवासी अमित कुमार (24) की भाभी पिंकी मंगलवार रात चाय बन रही थी। अचानक ही गैस सिलेंडर के रेगुलेटर से गैस का रिसाव होने लगा। जिससे गैस सिलेंडर में आग लग गई। अचानक आग को देखकर विवाहिता के होश उड़ गए। उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस घटना से परिवार में अफरातफरी मच गई। 
विज्ञापन


घर में मौजूद देवर अमित गैस सिलेंडर में लगी आग को बुझाने का प्रयास करने लगा, लेकिन वह आग पर काबू नहीं पा सका। आखिर में उसने सिलेंडर और गैस चूल्हा को घर से बाहर निकालने का प्रयास किया। इस प्रयास में वह झुलस गया। जिसे परिजन ने उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया है। जहां उसका उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed