फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Garib Kalyan Mela organized in blocks, approved letters distributed

ब्लॉकों में आयोजित गरीब कल्याण मेला,बांटे गए स्वीकृतपत्र

Sat, 25 Sep 2021 11:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Garib Kalyan Mela organized in blocks, approved letters distributed
रफ़रोजाबाद ! नारखी में आयोजित कृषि मेला में टूंडला विधायक प्रेमपाल धनगर किसानों को सम्मानित करत? - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद/ शिकोहाबाद/ टूंडला। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती पर जिले के सभी ब्लॉकों में गरीब कल्याण मेलों का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रदेश एवं केंद्र सरकार की ओर से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। पात्र लाभार्थियों को स्वीकृत पत्रों का वितरण किया गया। समाज कल्याण विभाग के साथ-साथ कृषि, प्रधानमंत्री आवास एवं पंचायतीराज विभाग की योजनाओं के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती पर जिले के सभी नौ ब्लॉकों में गरीब कल्याण मेले आयोजित करने का निर्णय लिया गया था। शनिवार को सदर ब्लॉक में आयोजित मेले का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख डॉ. लक्ष्मीनारायन यादव एवं भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार ने संयुक्त रूप से पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैलचित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने हमेशा गरीबों के हित की बात की।
विज्ञापन

अरांव ब्लॉक में ब्लॉक प्रमुख कमलेश राजपूत ने मेला का शुभारंभ किया। इस दौरान बीडीओ डा. योगेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान गरीबों के कल्याण की संचालित योजनाओं की जानकारी दी। जसराना में विधायक रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी के साथ ब्लॉक प्रमुख संध्या लोधी ने गरीब कल्याण मेला का शुभारंभ किया। डीडीओ महेंद्र सिंह यादव ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान विधायक ने गरीब पात्रों के लिए स्वीकृत पत्रों का वितरण किया। नारखी ब्लॉक में टूंडला विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन इंजीनियर अतुल प्रताप सिंह, ब्लॉक प्रमुख पति सुशील चक सहित अन्य भाजपा के नेताओं ने मेले का आगाज किया। इस दौरान ग्रामीण अंचल से आई जनता को समाज कल्याण विभाग,पंचायती राज विभाग के साथ विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी। शिकोहाबाद ब्लॉक में गरीब कल्याण मेले का शुभारंभ विधायक डॉ. मुकेश वर्मा एवं ब्लॉक प्रमुख प्रिया यादव ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान गरीबों के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं के लगे स्टॉल का निरीक्षण किया। इस दौरान गरीबों को स्वीकृत पत्रों को वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed