{"_id":"68e28b89c4b630296f035347","slug":"gangster-santosh-yadav-property-worth-rs-60-lakh-attached-in-firozabad-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: लूटपाट और ठगी के आरोपी पर शिकंजा....गैंगस्टर संतोष यादव की 60 लाख की संपत्ति कुर्क, दर्ज हैं 18 मुकदमे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: लूटपाट और ठगी के आरोपी पर शिकंजा....गैंगस्टर संतोष यादव की 60 लाख की संपत्ति कुर्क, दर्ज हैं 18 मुकदमे
Sun, 05 Oct 2025 08:56 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sun, 05 Oct 2025 08:56 PM IST
सार
गैंग बनाकर लूटपाट और ठगी करने के आरोपी गैंगस्टर पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गैंगस्टर की 60 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा, मैनपुरी, फिरोजाबाद में गैंग बनाकर लूटपाट और ठगी करने वाले संतोष यादव पर पुलिस और प्रशासन सख्त होता जा रहा है। नगला खंगर पुलिस ने संतोष यादव की मैनपुरी जनपद में स्थित एक ईंट निर्माण केंद्र और ढाबे को कुर्क कर जब्त कर लिया है।
अपराधी और माफियाओं पर चल रही यूपी सरकार की जीरो टालरेंस नीति के चलते पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद सौरभ दीक्षित के निर्देशन में थाना नगला खंगर पुलिस ने शनिवार को जनपद मैनपुरी के भौगांव क्षेत्र में आने वाले ग्राम पहाड़पुर में स्थित एक ईंट निर्माण केंद्र और एक ढाबे की कुर्की की है। ये दोनों संपत्ति अभियुक्त संतोष उर्फ पप्पू की है, जिनकी आज की कीमत 60 लाख से अधिक है।
थाना प्रभारी नगला खंगर गिरीश राजपूत ने बताया कि संतोष यादव की ये सभी संपत्ति अवैध रूप से अर्जित किए धन से खरीदी गई हैं। उन्होंने बताया कि संतोष यादव के विरुद्ध अरांव में मुकदमे लिखे हैं, जिसमें वह गैंगस्टर अभियुक्त है इतना ही नही संतोष यादव पर डेढ़ दर्जन अभियोग गंभीर धाराओं में दर्ज हैं। इससे पूर्व संतोष यादव की सिरसागंज थाना क्षेत्र में स्थित जमीन पर भी पुलिस प्रशासन की कुर्की की कार्रवाई हो चुकी है। जिसकी कीमत 9 करोड़ 97 लाख के से अधिक है।