{"_id":"692afe344d8fe39f47068673","slug":"gangster-father-son-duos-movable-and-immovable-properties-worth-rs-41-lakh-attached-firozabad-news-c-169-1-mt11005-161865-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: गैंगस्टर बाप-बेटों की 41 लाख रुपये की चल-अचल संपत्ति कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: गैंगस्टर बाप-बेटों की 41 लाख रुपये की चल-अचल संपत्ति कुर्क
Sat, 29 Nov 2025 07:37 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 29 Nov 2025 07:37 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
संवाद न्यूज एजेंसी
शिकोहाबाद। क्षेत्र में दहशत फैलाने वाले एक गिरोह के सरगना और उसके पिता पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार को एसडीएम डॉ. गजेंद्रपाल सिंह, सीओ अरुण कुमार चौरसिया, इंस्पेक्टर शिकोहाबाद अनुज कुमार सहित पुलिस टीम गांव गैलरई पहुंची और आरोपी की अवैध रूप से अर्जित 41 लाख की संपत्ति को जब्त कर लिया। गैंग का सरगना रोहित है और उसका पिता मंशाराम सह अपराधी है।
सीओ अरुण कुमार चौरसिया ने बताया कि यह कार्रवाई थाना मक्खनपुर क्षेत्र से जुड़े आरोपी मंशाराम पर की गई, जिसने अपने बेटे रोहित को गिरोह का प्रमुख बनाया था। यह बाप-बेटे और उनके साथियों पर बलवा, मारपीट, जानलेवा हमला और अपहरण जैसे कई संगीन अपराध दर्ज हैं। आरोपियों ने आपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर क्षेत्र में दहशत का माहौल कायम किया था और यह अवैध संपत्ति अर्जित की थी। पुलिस ने शनिवार को सख्त कानूनी प्रक्रिया के तहत यह कुर्की की कार्रवाई की। यह कार्रवाई अपराधियों की कमर तोड़ने के उद्देश्य से की गई है। क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।