{"_id":"5df2869a8ebc3e87f2539043","slug":"gangajal-water-firozabad-news-agr419774423","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर को नहीं मिला गंगाजल, शनिवार तक बाधित रहेगी आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर को नहीं मिला गंगाजल, शनिवार तक बाधित रहेगी आपूर्ति
विज्ञापन
फिरोजाबाद। पानी की किल्लत के चलते मथुरा नगर में टैंकर से पानी भरते लोग।
- फोटो : FIROZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। बृहस्पतिवार को शहर मेें पानी का संकट बना रहा। जलकल विभाग ने टैंकरों से सप्लाई भेजकर लोगों को पानी उपलब्ध कराया। इसके बाद भी लोग अधिकत्तर मोहल्लों में पानी न आने की शिकायत कंट्रोल रूम में दर्ज कराते रहे। नहर का निर्माण कार्य पूरा न होने के कारण शुक्रवार और शनिवार को भी शहर में पानी का संकट रहेगा।
सोमवार को झालगोपालपुर नहर फूट गई थी। जिसके चलते सिंचाई विभाग ने नंदपुर इंटेक को दी जाने वाली पानी की आपूर्ति रोकते हुए 11 दिसंबर तक नहर को बंद करने का रोस्टर जारी किया था। 12 दिसंबर की शाम तक नहर में पानी न छोड़े जाने और निर्माण कार्य पूरा न किए जाने पर बृहस्पतिवार से पानी का संकट शुरू हो गया।
शहर को मिलने वाले गंगा की आपूर्ति बृहस्पतिवार को पूरे दिन बाधित रही। गंगाजल की सप्लाई बाधित होते ही शहर में पानी का संकट सुबह से ही खड़ा हो गया। जलकल विभाग के एक्सीएन चंदन सिंह अवर अभियंता धर्मेंद्र सत्संगी नहर का निरीक्षण करने पहुंचे। लेकिन सिंचाई विभाग निर्धारित समय में कार्य पूरा नहीं पाया गया, जिसको लेकर नगर आयुक्त विजय कुमार ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखकर नाराजगी जाहिर की है।
विज्ञापन
सिंचाई विभाग धीमी गति से नहर को ठीक करा रहा है। जिसको लेकर नगर आयुक्त विजय कुमार ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखा है। शहर की जनता को टैंकर और नलकूपों के माध्यम से पानी की सप्लाई दी जाएगी।
- चंदन सिंह, एक्सईएन, जलकल विभाग।