फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Ganga water is not reaching Nagla Bishnu area, picketing in Jalkal

नगला बिश्नू क्षेत्र में नहीं पहुंच रहा गंगाजल,जलकल में दिया धरना

Thu, 30 Sep 2021 10:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Ganga water is not reaching Nagla Bishnu area, picketing in Jalkal
रफ़रोजाबाद ! नलकूप लगवाने की मांग को लेकर नगर निगम के जलकल विभाग में धरना देती नगला विष्णु की महिल? - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। पानी की समस्या को लेकर नगला विश्नू की महिलाएं पार्षद के साथ बृहस्पतिवार को जलकल विभाग पहुंचीं और समस्या का समाधान नहीं होने पर जलकल विभाग में धरने पर बैठ गई। जलकल विभाग में महिलाओं द्वारा धरना दिए जाने पर अधिकारियों ने मौके पर दौड़ लगा दी। अधिकारियों ने समस्या का जल्द निस्तारण कराने का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया।
विज्ञापन

नगला बिश्नू एवं आस-पास क्षेत्र में पानी की किल्लत होने के कारण पार्षद राकेश यादव के नेतृत्व में क्षेत्र की महिलाएं बृहस्पतिवार को एकत्रित होकर जलकल संस्थान पहुंच गई। पार्षद राकेश यादव ने कहा कि नगला विश्नू क्षेत्र में पिछले काफी समय से पानी की समस्या है। टावर वाली गली, चूरामन की ठार, गिहार बस्ती, सर्वोदय विद्यालय के आसपास और नई आबादी वाले क्षेत्र में गंगाजल की आपूर्ति नहीं हो रही है।
विज्ञापन

इस संबंध में कई बार मेयर नूतन राठौर को अवगत कराया जा चुका है। नगर आयुक्त प्रेरणा शर्मा को भी लिखित और मौखिक रूप से शिकायत की जा चुकी है। हालांकि अभी तक समस्या का निस्तारण नहीं किया गया है। क्षेत्रीय लोगों को दूरदराज से पानी भरने को विवश होना पड़ रहा है। जलकल संस्थान में धरना देने की जानकारी होते ही एक्सईएन जलकल तारकेश्वर पांडेय मौके पर पहुंच गए और महिलाओं एवं पार्षद को समस्या का शीघ्र हल कराने का आश्वासन देकर धरना को समाप्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक समय आपूर्ति मिलने से दिक्कत
मोहल्ला रामनगर और उसके आसपास के क्षेत्रों में विगत 15 दिन से एक समय पानी की आपूर्ति की जा रही है। इसके साथ ही अन्य क्षेत्रों में भी एक घंटे के स्थान पर आधा घंटे आपूर्ति दिए जाने से लोगों को दिक्कत हो रही है। क्षेत्रीय लोगों ने समस्या के निस्तारण कराने की मांग की है। मांग करने वालों में सुनील कुमार, मुन्नी देवी, शीला देवी, विनोद कुमार आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed