{"_id":"5d77e7b98ebc3e93bf3bb3b2","slug":"ganesh-chaturfashi-festivel-celebration-in-firozabad-firozabad-news-agr40512777","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणेश पंडालों में रही आयोजनों की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणेश पंडालों में रही आयोजनों की धूम
विज्ञापन
छिंगामल बाग स्थित गणेश पांण्डाल में सजाई गई बाबा बर्फानी की झांकी
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। गणेश पंडालों में मंगलवार को कलाकारों ने डांडिया नृत्य की प्रस्तुति दी गई तो कहीं सुंदरकांड का पाठ हुआ। श्रीमद् भागवत कथा के दौरान रुक्मिणी विवाह की कथा सुनाई। विभिन्न स्थानों पर महाआरती के साथ ही प्रसाद का वितरण हुआ। देर रात तक गणेश पंडालों में पूजा अर्चना चलती रही।
नई बस्ती स्थित जैन मंदिर के समीप गणेश पंडाल में मंगलवार को सुंदरकांड व छप्पन भोग आयोजन हुआ। सुंदरकांड के बाद महाआरती कर प्रसाद का वितरण हुआ। इस मौके पर योगेश सक्सेना, सोनू अग्रवाल, रोहित ठाकुर, सोनू ठाकुर आदि मौजूद रहे। विभव नगर स्थित गणेश पंडाल में कलाकारों ने डांडिया नृत्य की प्रस्तुति दी।
महाआरती के बाद प्रसाद का वितरण हुआ। कोटला रोड स्थित सोहन मार्केट में स्थापित गणेश पंडाल में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान मथुरा गमन, कंस वध, गोपी उद्धव संवाद के साथ श्रीकृष्ण रुक्मिणी विवाह का आयोजन किया गया। खोया मंडी स्थित गणेश पंडाल में महाआरती के साथ ही प्रसाद का वितरण हुआ।
विज्ञापन
शुगम शिवहरे ने बताया कि बुधवार को छप्पन भोग के साथ ही प्रसाद का वितरण गुरुवार को किया जाएगा। छिंगामल बाग के राजा स्थित गणेश पंडाल में सोमवार को बाबा बर्फानी की झांकी सजाई। युवतियों ने नृत्य किया। इस दौरान उल्लास गर्ग, अनंत अग्रवाल आदि मौजूद रहे। रामनगर हास्पीटल वाली गली स्थित गणेश पंडाल में महिलाओं ने भजन संध्या की।