{"_id":"57d306c54f1c1bbc6131788a","slug":"ganesh-aarti-in-pandals-descended-faithful","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणेश पंडालों में आरती को उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणेश पंडालों में आरती को उमड़े श्रद्धालु
Amar Ujala
Updated Sat, 10 Sep 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
गणेश पंडालों में आरती को उमड़े श्रद्धालु
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहीं हनुमान जी महाराज की झांकी सजी, कहीं हुआ देवी जागरण
गणपति बप्पा मोरिया की धूम सुहागनगरी में चहुंओर गूंज रही है। गणेश पंडालों में शाम होते ही श्रद्धालुओं की भीड़ दिखाई देती है। कहीं भव्य झांकी तो कहीं नौ देवियों के दर्शन पंडालो में हो रहे हैं। देवी जागरण की धूम तो कहीं पवन पुत्र हनुमान की झांकी सभी को लुभा रही है। शाम को महाआरती के साथ प्रसाद का वितरण किया जा रहा है।
गली बोहरान स्थित हुंडावाला मोहल्ला में घास की सुंदर कुटिया बनाकर गणेश भगवान की स्थापना की गई है। मंगल आरती के साथ देर रात्रि तक कार्यक्रमों का क्रम चला। पप्पे शर्मा, दिनेश उपाध्याय,पंकज शर्मा, सुनील अग्रवाल, विपिन अग्रवाल, नीरज शर्मा, अशोक उपाध्याय, ओमप्रकाश अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, प्रसून गुप्ता शामिल थे। संकल्प वेलफेयर सोसाइटी के सुगम शिवहरे के निर्देशन में पवन पुत्र हनुमान जी का भव्य स्वरूप सजाया गया। अग्रवाल धर्मशाला के निकट जलवा वाले बाबा के पंडाल में रात्रि भव्य जागरण का कार्यक्रम हुआ। विभव नगर कल्याण समिति के तत्वावधान में स्थापित गणेण मूर्ति लाल बाग के राजा के पांडाल में हर दिन ही भगवान गणेश की झांकी सजाई जा रही है। भजन कीर्तन एवं सामूहिक आरती करने को श्रद्धालु आ रहे हैं। गलाई एसोसिएशन की ओर से घंटाघर चौराहे पर शाम की जा रही आरती में काफी संख्या में दुकानदार शामिल होते हैं। भजन कीर्तन के साथ प्रसाद का वितरण किया गया। सोहन मार्केट स्थित गणेश महोत्सव में उपस्थित श्रद्धालुओं में मुख्य रूप से अश्वनी चतुर्वेदी, सुधीर लहरी, अमित चतुर्वेदी रहे।
गणेश पंडालों में पूजा की धूम, सजा छप्पन भोग
गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से शुक्रवार को पांचवे दिन भी नगर गुंजायमान होता रहा। नगर में चंहुओर भक्ति की बयार बह रही है। भक्ति गीतों की धुन पर महिला व पुरुष जमकर थिरक रहे हैं।
विज्ञापन
नगर में मातावाली गली स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर के निकट सजे गणेश पंडाल में विराजमान गणेशजी का छप्पन भोग लगाया गया। इस अवसर पर भजन कीर्तन व राधा-कृष्ण के नृत्य का भी आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने छप्पन भोग के दर्शन किए। राकेश बंसल, सभासद सुनील सैनी, भगवानदास अग्रवाल, संजीव बंसल, दिलीप बंसल, राजीव बंसल थे। 12 सितंबर को सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया है। इसके अलावा नारायण तिराहा, बड़े डाकघर के पास, मोहल्ला शंकरपुरी में सजे गणेश पंडालों में भी श्रद्धालु दर्शनों को उमड़ रहे हैं।