{"_id":"61ed9cbda3417f626c61b5ef","slug":"gail-india-limited-reduced-the-price-of-natural-gas-fired-in-factories-firozabad-news-agr5221977188","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेल इंडिया लिमिटेड ने घटाए कारखानों में फुंकने वाली प्राकृतिक गैस के दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेल इंडिया लिमिटेड ने घटाए कारखानों में फुंकने वाली प्राकृतिक गैस के दाम
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मंदी के कारण इकाईयों में उत्पादन प्रक्रिया सुस्त होने एवं गेल इंडिया लिमिटेड द्वारा सस्ते दर की रीगैसीफाइड लिक्यूफीड नेचुरल गैस (आरएलएनजी) की दर निर्धारण की वजह से प्राकृतिक गैस के दामों में एक रुपये 10 पैसे प्रति घनमीटर की कम हो गए। आरएलएनजी श्रेणी वाली गैस के दर निर्धारण में विसंगति को लेकर कांच उद्योग जगत ने गत माह गेल इंडिया के सीईओ से मुलाकात की थी। उद्योगपति रेट अभी और भी कम करने की मांग कर रहे हैं।
कोरोना के कारण छाई वैश्विक मंदी के चलते कांच एवं चूड़ी उत्पादन की पहिया प्रभावित है। इस कारण से फिरोजाबाद के कांच एवं चूड़ी कारखानों में खर्च होने वाली प्राकृतिक गैस की खपत पर असर पड़ा है। वहीं कांच एवं चूड़ी उद्योग जगत की शिकायत के आधार पर गेल इंडिया लिमिटेड ने भी आरएलएनजी श्रेणी वाली गैस की दर निर्धारण में संशोधन किया है। गेल इंडिया द्वारा जनवरी माह में 25 रुपये 25 पैसे प्रति घनमीटर की दर से गैस बिल जारी किए हैं।
गत दिसंबर में जारी 26 रुपये 35 पैसे प्रति घनमीटर गैस बिल के सापेक्ष एक रुपये,10 पैसे प्रति घनमीटर की कमीं की गई है। आरएलएनजी श्रेणी वाली गैस की दर निर्धारण को लेकर कांच एवं चूड़ी उद्योग जगत के प्रतिनिधिमंडल ने गत दिसंबर माह में गेल इंडिया के सीईओ रमन चड्ढा से मुलाकात की थी। गेल इंडिया के सीईओ से मिले प्रतिनिधिमंडल में शामिल उद्योगपति व लघु उद्योग भारती के उपाध्यक्ष हेमंत अग्रवाल चॉयस ने इसकी पुष्टि की है। उद्योगपति राजकुमार मित्तल व हेमंत अग्रवाल का कहना है कि गेल ने आरएलएनजी श्रेणी की नेचुरल गैस के दामों में अभी भी जो कमीं की है, वह नाकाफी हैं। गैस के दाम में अभी और संशोधन की आवश्यकता अभी भी हैं।