फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Gail gives shock in new year

नए साल पर गेल ने दिया झटका

Thu, 01 Jan 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Thu, 01 Jan 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
नववर्ष 2015 के पहले ही दिन गेल गैस लि. ने कांच उद्योग को तगड़ा झटका दिया। अभी तक उद्योग गैस की रेट बढ़ोत्तरी से उभरे नहीं थे, तब तक गेल ने गैस के बिल पर प्रति यूनिट करीब 1.25 रुपये की दर से लोकल डिस्ट्रीब्यूशन चार्जेज वसूलने से संबंधित उद्यमियों को पत्र भेज दिया है।
विज्ञापन


देश-विदेश में मशहूर सुहागनगरी का कांच उद्योग लगातार संकट के दौर से गुजर रहा है। कभी ओवरप्रोडेक्शन को लेकर, तो कभी बड़ी कंपनियों द्वारा लाबिंग करने को लेकर। नवंबर माह में गैस की रेट बढ़ने से कांच उद्योग में अबतक उथल-पुथल मची हुई।
विज्ञापन


इस समस्या का तो समाधान नहीं हो सका, तब तक गेल ने नए साल के पहले ही दिन उद्यमियों को बड़ा झटका दे दिया। सुहागनगरी में करीब 195 यूनिट गैस से संचालित हैं, जिसमें प्रतिदिन करीब 10 से 12 घनमीटर गैस प्रयोग होती है। इस लिहाज से देखें तो 1.25 रुपए प्रति यूनिट की दर से कांच उद्योग पर 15 से 18 लाख तक अतिरिक्त बोझ पढ़ना तय माना जा रहा है। इस पत्र के आने के बाद उद्योग जगत टेंशन में आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक-एक कारखानेदार पर महीने में लाखों रुपये को बोझ बढ़ जाएगा। इससे पूर्व भी गेल ने लोकल डिस्ट्रीब्यूशन चार्ज लगाया था। उद्यमियों की पहल पर पेट्रोलियम मंत्रालय से आश्वासन भी मिला था, लेकिन इसके बाद आए पत्र इस पत्र ने उद्यमियों की धड़कन तेज कर दी है। गेल द्वारा लगाए गए लोकल डिस्ट्रीब्यूशन चार्जेज के संबंध में उद्यमी जल्द ही बैठक कर आगामी रणनीति बनाने की तैयारी में जुट गए हैं।


गेल ने एक जनवरी 2015 से लोकल डिस्ट्रीब्यूशन चार्जेज वसूलने को दबाव बनाना शुरू कर दिया है, जबकि यह मामला होईकोर्ट में विचाराधीन है। वर्तमान में कांच उद्योग पहले से ही संकट के दौर से गुजर रहा है। नवंबर से गेल द्वारा गैस की दर 4.2 से बढ़ाकर 5.05 डालर प्रति एमएमवीटीयू कर दी गई हैं, जिसके कारण उत्पादन की लागत काफी बढ़ गई है। विदेशों से आयातित कांच का सामान काफी मात्रा में आ रहा है, जिसके कारण यहां पर उत्पादित कांच के सामन की बिक्री नहीं हो रही है।
राजकुमार मित्तल, अध्यक्ष-यूपीजीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed