{"_id":"60f318b08ebc3e79ae03f51a","slug":"friendship-was-deep-every-month-used-to-go-to-darshan-of-mother-karauli-firozabad-news-agr500156588","type":"story","status":"publish","title_hn":"गहरी थी दोस्ती, हर माह मां के दर्शन को जाते थे करौली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गहरी थी दोस्ती, हर माह मां के दर्शन को जाते थे करौली
विज्ञापन
फिरोजाबाद। राजस्थान के करौली स्थित मां राजराजेश्वरी कैलादेवी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार धौलपुर क्षेत्र के थाना सरमथुरा के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में लाइनपार थाना क्षेत्र के मोहल्ला रामनगर चौड़ी गली निवासी चार लोगों की मौत हो गई। एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हुआ। पांचों के बीच गहरी दोस्ती थी। हर महीने ये पांचों लोग मां राजराजेश्वरी के दर्शन को जाते थे। शनिवार को जैसे ही परिजनों को चार की मौत की खबर मिली वैसे ही मोहल्ले में मातम छा गया। इस दौरान गली मोहल्ले का बाजार भी पूरी तरह से बंद रहा।
लाइनपार थाना क्षेत्र के मोहल्ला रामनगर निवासी बंटू राठौर (35) निवासी चंद्रवार गेट, प्रमोद प्रजापति (36) निवासी रामनगर, टिंकल (34), रीतेश गुप्ता (37) व प्रवीन कुमार निवासी रामनगर के बीच काफी गहरी दोस्ती थी। प्रमोद प्रजापति के बेटे सुमित ने बताया कि पिता के साथ अन्य चारों लोग हर माह मां राजराजेश्वरी कैलादेवी के दर्शन करने के लिए रीतेश गुप्ता की कार से करौली जाते थे। शुक्रवार शाम सात बजे माता रानी के दर्शन के लिए गए थे। सुबह पिता की अन्य परिजनों से बात भी हुई। उन्होंने बताया था कि दर्शन हो गए हैं, शाम तक घर आ जाऊंगा लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर था।
मध्यम वर्गीय परिवार के है सभी लोग
रीतेश अपने पिता की इकलौती संतान था। वह अपने पीछे एक बेटा और बेटी के साथ पत्नी को रोता बिलखता छोड़ गया है। बिजली का कारोबार कर परिवार का भरण पोषण करता था। बंटू राठौर, प्रमोद प्रजापति और टिंकल चूड़ी का कारोबार करते है। बंटू के चार बच्चे है, जबकि प्रमोद पर दो बेटे हैं। वहीं टिंकल पर दो बेटी एक बेटा है। प्रवीन पेशे से अधिवक्ता थे।
विज्ञापन
पीड़ित परिजनों से मिलने पहुंचे नगर विधायक
नगर विधायक मनीष असीजा पीड़ित परिजनों को सांत्वना देने के लिए पहुंचे। उन्होंने हर संभव मदद का आश्वासन दिया। पीड़ित परिवारीजनों को आश्वासन दिया कि मुआवजा दिलाने के लिए वह शासन से बात करेंगे। हर संभव मृतकों के परिजनों को मुआवजा दिलाया जाएगा।