फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   friend shot dead

Firozabad News: दोस्त की गोली मारकर हत्या

Fri, 22 Sep 2023 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 22 Sep 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
friend shot dead
फरिहा (फिरोजाबाद)। फरिहा थाना क्षेत्र के ददनपुर में शुक्रवार शाम हुए हत्याकांड से समूचा इलाका दहशत में आ गया। गांव निवासी एक युवक ने अपने प्लंबर मित्र को फोन कर बुलाया, बाद में ताबड़तोड़ गोलियां उसके शरीर में दाग दीं। प्लंबर की मौके पर ही मौत हो गई, हत्यारोपी फरार है। मृतक के गले, चेहरे और पेट पर गोलियां लगी हैं। पुलिस, डाॅग स्क्वाॅड और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर जांच की। नारखी थाना क्षेत्र के गांव वजीरपुर कोटला निवासी पूरन सिंह कुशवाहा (38) शुक्रवार को प्लंबर का काम करने फरिहा थाना क्षेत्र के गांव पिलख्तर फतेह गए थे। शाम साढ़े छह बजे ददनपुर निवासी उसके दोस्त नरेश यादव ने मोबाइल पर फोन कर अपने गांव में बुलाया। ददनपुर गांव के बाहर लकड़ी के खोखे के पास दोनों दोस्तों के बीच बातचीत हुई। इस बीच किसी बात पर कहासुनी होने के बाद नरेश ने तमंचे से पूरन सिंह को एक के बाद एक कई गाेलियां मारीं। दो गोली गले में और एक-एक गोली चेहरे और पेट पर लगने की बात बताई गई है। युवक की घटनास्थल पर मृत्यु हो गई। इस बीच हत्यारोपी भाग गया। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी शराब के नशे में था, इसके चलते उसने हत्या को अंजाम दिया है। सूचना पर सीओ राजवीर सिंह और इंस्पेक्टर फरिहा बैजनाथ सिंह फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। कुछ देर बाद एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्रा भी पहुंच गए। फील्ड यूनिट ने भी साक्ष्य एकत्र किए। एसपी सिटी मिश्रा ने बताया कि दोस्त ने अपने गांव में बुलाकर गोली मारी है। हत्याकांड की वजह का पता नहीं चला है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन



-ददनपुर गांव में एक प्लंबर की उसके दोस्त ने गोली मारकर हत्या की गई है। आरोपी फरार हो गया है। मृतक के बेटे ने हत्या की तहरीर दी है। मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की गई है। मृतक के चार से पांच गोली लगने के घाव हैं। इसमें दो गले, एक चेहरा व एक पेट में दिख रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बैजनाथ सिंह, थाना प्रभारी फरिहा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed