{"_id":"64b43818533638441c0acf49","slug":"free-coaching-class-will-start-soon-in-shikohabad-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-647-2023-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: शिकोहाबाद में शीघ्र शुरू होगी निशुल्क कोचिंग क्लास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: शिकोहाबाद में शीघ्र शुरू होगी निशुल्क कोचिंग क्लास
Mon, 17 Jul 2023 12:06 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 17 Jul 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। अभ्युदय योजना के तहत निशुल्क कोचिंग क्लासों की जिले में शीघ्र शुरुआत होगी। प्रशासन की ओर से इसके लिए विषय विशेषज्ञों का चयन कर लिया गया है। आवेदकों में से 479 छात्र-छात्राओं की सूची फाइनल कर दी गई है। अभ्युदय योजना के तहत प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग का संचालन शिकोहाबाद के नारायण डिग्री काॅलेज परिसर में किया जाएगा। इसके लिए समाज कल्याण विभाग की ओर से पिछले दिनों विषय विशेषज्ञों का भी चयन कर लिया गया है। विभाग की ओर से छह कोचिंग पढ़ाने वाले शिक्षकों की तैनाती की जाएगी। हालांकि इस विशेष कोचिंग की पूरी देखभाल समाज कल्णाण विभाग की ओर से ही की जाएगी। विभाग की ओर से नारायण डिग्री काॅलेज के परिसर में लाइब्रेरी की स्थापना करने के साथ तैयारी करने की विशेष पुस्तकों की व्यवस्था की है। जिससे छात्र-छात्राओं को किताबों के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़े। विभाग की ओर से की जा रही तैयारियों में रुकावट पिछले दिनों समाज कल्याण अधिकारी नीलम सिंह चौहान का स्थानांतरण हो जाने के कारण आ गई थी। जिलाधिकारी ने उनका प्रभार जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कृष्ण मोहन सिंह को सौंप दिया है। वह कोचिंग के संचालन शीघ्र किए जाने की तैयारी कर रहे हैं, जिससे आवेदन करने वालों को कोई दिक्कत नहीं होने पाए।
-- --
कितने छात्र किसकी करेंगे तैयारी
सिविस सर्विसेज 213, नीट 128, जेईई 14, एनडीए व सीडीएस 61, एसएससी-63। कुल मिलाकर फिलहाल 479 छात्र तैयारी करेंगे।
विज्ञापन
कितने छात्र किसकी करेंगे तैयारी
सिविस सर्विसेज 213, नीट 128, जेईई 14, एनडीए व सीडीएस 61, एसएससी-63। कुल मिलाकर फिलहाल 479 छात्र तैयारी करेंगे।