फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Fraud of Rs 90 thousand in the name of security guard job in DFC

Firozabad News: डीएफसी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी के नाम पर 90 हजार की ठगी

Fri, 06 Oct 2023 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 06 Oct 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 90 thousand in the name of security guard job in DFC
टूंडला। डीएफसी (डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडाेर) में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी लगवान के नाम पर ठगों ने नौ बेराेजगार युवाओं को अपने जाल में फंसा लिया। ठग उनसे 90 हजार रुपये की ठगी कर गायब हो गए। ठगी के शिकार युवकों ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना शिकोहाबाद के गांव लहरऊ निवासी कृष्णवीर सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि पंपलेट के माध्यम से बेरोजगार युवाओं का राॅयल इंडिया सिक्योरिटी के प्रॉपराइटर तारकनाथ दुबे निवासी कोलकाता पश्चिम बंगाल, सुपरवाइजर हिमांशु नंदन, अश्वनी यादव निवासी टूंडला व नवीन कुमार से संपर्क हुआ था। उक्त लोगों ने रेलवे के डेडिकेटेड फ्रेट कोरिडाेर में उन्हें सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। उन्होंने नौकरी दिलाने के नाम पर एक युवक की नौकरी के बदले 1.5 लाख रुपये देने की मांग की थी।
विज्ञापन


इसमें प्रत्येक युवा से 10-10 हजार रुपये जमा करा लिए थे। शेष धनराशि हर महीने मिलने वाले वेतन से 10-10 हजार रुपये करके देनी थी। जब दाे माह तक नियुक्ति पत्र नहीं मिला तो वह जानकारी करने डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडाेर कार्यालय पहुंच गए। जहां कार्यालय से उन्हें जानकारी हुई कि विभाग द्वारा किसी भी प्रकार की कोई जगह नहीं निकली गई हैं। उसके बाद उक्त लोग भी गायब हो गए हैं। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार का कहना है कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन





ये बेरोजगार युवा हुए ठगी के शिकार

ठगों ने जिन बेरोजगार युवाओं को ठगी का शिकार बनाया उनमें अंकित निवासी गांव भवाइन खैरगढ़, हरीश बाबू निवासी गांव लहरऊ शिकोहाबाद, सोनू जैन निवासी शिवपुरी कालोनी, टूंडला, भुवनेश कुमार निवासी गांव रुंधनी, फिरोजाबाद, सचिन यादव निवासी राजा का ताल, इनाम सिंह निवासी गांव नगला गिरधारी फिरोजाबाद, अंकुर कुमार निवासी नगला खंगर, पंकज कुमार निवासी गांव धौनई, मदनपुर व देवेंद्र कुमार निवासी गांव अनवारा, टूंडला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed