{"_id":"5e4d72c88ebc3eccdc11ff86","slug":"fraud-firozabad-news-agr43030378","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटर के छात्र का जन्म से पहले ही बन गया आधार कार्ड !","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटर के छात्र का जन्म से पहले ही बन गया आधार कार्ड !
विज्ञापन
फिरोजाबाद। आधार कार्ड में गलत उम्र दर्शाकर इंटर का छात्र पुराने बनवाए डीएल (ड्राइविंग लाइसेंस) की कॉपी लेने एआरटीओ कार्यालय पहुंच गया। दस्तावेज स्कैन करते समय मामला पकड़ में आने पर उसका लाइसेंस निरस्त कर चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार छात्र ने वर्ष 2011 में ड्राइविंग लाइसेंस विभाग से जारी कराया था। 1993 के हिसाब 2011 में छात्र की उम्र 17 वर्ष थी। लेकिन उसने विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को गुमराह करते हुए अपनी उम्र 18 वर्ष दिखाने के साथ ही चार पहिया वाहन का ड्राइविंग लाइसेंस बनवा लिया। छात्र बुधवार को ड्राइविंग लाइसेंस की डुप्लीकेट कॉपी लेने उपसंभागीय परिवहन कार्यालय पहुंचा।
उम्र का सत्यापन कराने के लिए विभागीय अधिकारियों को छात्र ने जो आधार कार्ड दिया उसमें उसकी जन्म तिथि 1992 थी। आरआई हरिओम ने जब आधार कार्ड का बार कोड स्कैन किया तो उसमें छात्र की उम्र 1993 निकली। इस पर उसे पकड़ कर पूछताछ की गई। उसने बताया कि यह आधार कार्ड फर्जी है। दलाल के कहने पर उसने अपनी उम्र को एक साल बढ़ाते हुए फर्जी आधार कार्ड बनवाया है।
विज्ञापन
इंटर का है परीक्षार्थी, लाइसेंस निरस्त
आरआई हरिओम ने बताया कि छात्र इंटर की परीक्षा दे रहा, इसलिए उसको चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है। वर्ष 2011 में जारी किया गया ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है।