फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Fracture on railway track in Balrai, passengers in Shikohabad remain troubled

Firozabad News: बलरई में रेलवे ट्रैक पर फ्रैक्चर, शिकोहाबाद में परेशान रहे यात्री

Mon, 12 Jan 2026 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 12 Jan 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Fracture on railway track in Balrai, passengers in Shikohabad remain troubled
बलरई रेलवे स्टेशन के समीप डाउन ट्रैक पर हुआ फ्रैक्चर। स्रोत संवाद - फोटो : बलरई रेलवे स्टेशन के समीप डाउन ट्रैक पर हुआ फ्रैक्चर। स्रोत संवाद
शिकोहाबाद। दिल्ली-हावड़ा रेलखंड के डाउन रेल ट्रैक पर बलरई रेलवे स्टेशन के पूर्वी यार्ड में ट्रैक फ्रैक्चर हो गया। सुबह के समय हुए ट्रैक फ्रैक्चर के कारण डाउन रेल ट्रैक की कई ट्रेनें प्रभावित हुईं। शिकोहाबाद में रेलयात्रियों को काफी देर तक ट्रेनों के चलने का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन


सोमवार सुबह सवा सात बजे करीब यह घटना शिकोहाबाद-इटावा रेलखंड के बलरई रेलवे स्टेशन के खंभा नंबर 1179/6 के पास हुई। ट्रैक फ्रैक्चर होने के कारण डाउन रेल टैक पर आ रही वंदेभारत एक्सप्रेस को बलरई रेलवे स्टेशन से पहले रोक दिया गया। इसके अलावा दिल्ली की ओर से आ रही मुरी एक्सप्रेस, नेताजी एक्सप्रेस, जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें प्रभावित हुईं। घटना की जानकारी मिलने पर रेल अधिकारियों ने मौके पर विभागीय कर्मचारियों की टीम को भेजा। जिसने दोपहर 12 बजे करीब फिश प्लेट लगाकर ट्रैक फ्रैक्चर को सही किया। इस दौरान ट्रेनों को कॉशन लगाकर 20 किमी/घंटे की स्पीड से गुजारा गया। ट्रैक फ्रैक्चर सही होने के बाद अन्य ट्रेनें अपनी निर्धारित गति से गंतव्य के लिए रवाना हो सकीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed