फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   four youths kidnapped sleeping girl from her home In Firozabad misdeed her by gang

UP: चार युवक सो रही किशोरी को घर से उठा ले गए; किया घिनौना काम... गांव के बाहर पड़ी मिली, देखकर कांप गए घरवाले

Thu, 11 Jul 2024 08:54 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 11 Jul 2024 08:54 AM IST
सार

सुहागनगरी में चार युवक सो रही किशोरी को घर से उठा ले गए। सामूहिक रूप से घिनौना काम किया। गांव के बाहर पड़ी मिली। हाल देखकर घरवाले कांप गए। 

विज्ञापन
four youths kidnapped sleeping girl from her home In Firozabad misdeed her by gang
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में मंगलवार की रात घर में बीमार मां के साथ सो रही किशोरी को चार युवक जबरन उठा ले गए। सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद बुधवार सुबह उसे गांव के बाहर एक शीतगृह के पास फेंककर भाग गए। परिजन ने घटना की तहरीर दी है।

विज्ञापन


मामला थाना पचोखरा क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा है। 14 वर्षीय किशोरी मंगलवार रात अपनी बीमार मां के साथ घर में सो रही थी। पिता कहीं बाहर गए हुए थे। पिता का आरोप है कि रात करीब तीन बजे चार युवक उनके घर पहुंचे और पिता के बाहर खड़े होने की जानकारी देते हुए घर का दरवाजा खुलवा लिया। इसके साथ ही बेटी को जबरन गाड़ी में डाल ले गए। 
विज्ञापन


जब उन्हें बेटी के गायब होने की जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। परिजन बेटी की तलाश कर रहे थे। इसी बीच बेटी गांव के बाहर स्थित एक शीतगृह के पास बदहवास हालत में मिली। पिता ने बताया कि बेटी ने उन्हें आपबीती बताई। चार में से दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने घटना को दुष्कर्म की धाराओं में दर्ज न करके हल्की धाराओं में दर्ज कर लिया है। बेटी का डॉक्टरी परीक्षण भी नहीं कराया। पीड़िता किशोरी के पिता ने जितेंद्र उर्फ कूकू निवासी गांव नगला गोला थाना एत्मादपुर, आगरा व उसके दोस्त पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष सचिन कुमार का कहना है कि मामला प्रेम प्रसंग का है।

जांच कर कार्रवाई की जाएगी

परिजन की तहरीर पर मुकद्दमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता का डॉक्टरी परीक्षण कराया जा रहा है। पुलिस पर परिजन के आरोप गलत है। जांचकर कार्रवाई की जाएगी। -राजेश कुमार, क्षेत्राधिकारी टूंडला 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed