{"_id":"611d4c258ebc3e7a1117c8f5","slug":"four-injured-with-sticks-carrying-money-for-donations-firozabad-news-agr504111474","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदे के पैसे को लेकर चले लाठी डंडे चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदे के पैसे को लेकर चले लाठी डंडे चार घायल
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सिरसागंज थाना क्षेत्र के गांव नगला नायन में कांवड़ के चंदे को लेकर हुए विवाद ने एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हमला बोल दिया, जिसमें चार लोग घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ितों ने हमलावर पक्ष पर पथराव फायरिंग का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कह रही है।
पीड़ित चंद्रशेखर ने बताया कि गांव के ही कमोद और उसके साथियों ने कांवड़ के लिए चंदा किया था लेकिन कमोद और उसके साथियों ने कांवड़ में किसी को शामिल न करते हुए अकेले ही कांवड़ चढ़ा दी। जब चंदे के पैसे वापस मांगे गए तो कमोद पक्ष ने हमला कर दिया। हमले में चंद्रशेखर, राहुल, निधि और रोहित घायल हो गए। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमले के दौरान आरोपियों ने पथराव के साथ पिटाई भी।
ग्रामीणों द्वारा हस्तक्षेप कर मामले को शांत करा गया। थाने पहुंचे पीड़ितों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस घायलों को देर रात उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। यहां उनकी चोटों का मेडिकल कराया। थानाध्यक्ष सिरसागंज प्रवींद्र कुमार का कहना है कि दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था। चार लोग घायल हुए है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।