{"_id":"6a68f35dc7b38735bd067455","slug":"four-injured-after-car-tyre-bursts-on-expressway-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-180677-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: एक्सप्रेस-वे पर कार का टायर फटने से चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: एक्सप्रेस-वे पर कार का टायर फटने से चार घायल
Tue, 28 Jul 2026 11:52 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 28 Jul 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
एक्सप्रेस-वे पर खड़ी क्षतिग्रस्त कार। स्रोत पुलिस
- फोटो : एक्सप्रेस-वे पर खड़ी क्षतिग्रस्त कार। स्रोत पुलिस
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। पड़ोसी के साथ दवा लेने जयपुर जा रहे कार सवार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हादसे का शिकार हो गए। कार का अगला टायर फट गया। इससे कार अनियंत्रित होकर मध्य रेलिंग से टकराकर पलट गई। हादसे में दो लोग गंभीर एवं दो मामूली रूप से चोटिल हुए हैं। पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया है।
कानपुर के बड़सुरई थाना कल्याणपुर निवासी अजय सैनी (22) वर्ष अपने पड़ोसी रामकमल अवस्थी (59) वर्ष एवं उनकी पत्नी सुनीता अवस्थी (48) वर्ष तथा शिखा (20) वर्ष के साथ कार से जयपुर जा रहे थे। कार सवार सभी लोग जब दोपहर सवा एक बजे करीब नसीरपुर क्षेत्र के अंतर्गत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस के किलोमीटर संख्या 55 के पास पहुंचे। तभी अचानक कार का अगला टायर फट गया। टायर फटने के कारण कार अनियंत्रित होकर मध्य रेलिंग से जा टकराई। इस हादसे में आरके अवस्थी एवं शिखा को मामूली चोट आई हैं। वहीं अजय सैनी तथा सुनीता अवस्थी को गंभीर चोट आई हैं। हादसे की सूचना पर पहुंची यूपीडा एवं नसीरपुर पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। यूपीडा ने क्षतिग्रस्त कार को हाइड्रा की मदद से एक्सप्रेस-वे से हटवाकर यातायात को सुचारू करवाया।
फोटो-201-एक्सप्रेस-वे पर खड़ी क्षतिग्रस्त कार। स्रोत पुलिस