फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Four head of the district honored in Lucknow

Firozabad News: लखनऊ में सम्मानित हुए जिले के चार प्रधान

Sat, 03 Jun 2023 12:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 03 Jun 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Four head of the district honored in Lucknow
लखनऊ में सम्मानित हुए जिले के चार प्रधान
विज्ञापन

- मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार वर्ष 2022-23 के लिए चयनित हुए थे पांच प्रधान, चार पहुंचे
- अरांव ब्लाक की वामई की प्रधान नहीं पहुंचीं, प्रोत्साहन राशि से कराएंगे गांव का बेहतर विकास
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत जिले में चयनित पांच ग्राम पंचायतों में से चार प्रधानों को लखनऊ में प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया। चयनित ग्राम पंचायतों को विकास कार्य को कराने के लिए विशेष प्रोत्साहन धनराशि जारी की गई है। इस धनराशि का प्रयोग गांव के विकास पर खर्च कर सकेंगे।

ग्राम पंचायतों में बेहतर विकास कार्य कराने वाली ग्राम पंचायतों के लिए शासन ने मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन योजना प्रारंभ की। इस योजना के तहत जिले 2022-23 में पांच ग्राम पंचायतों को पुरस्कार के लिए चयनित किया था। इनमें जिले में प्रथम स्थान फिरोजाबाद ब्लाक की मोहम्मदपुर बिहारीपुर,सोफीपुर द्वितीय,अरांव ब्लाक की वामई तीसरे स्थान पर तथा अरांव ब्लाक की कंथरी ग्राम पंचायत के साथ-साथ जसराना की नगला नथुआ को सांत्वना पुरस्कार के लिए चयनित किया था। इन पंचायतों को प्रोत्साहन राशि पहले ही जारी कर दी थी। जबकि लखनऊ में प्रधानों का सम्मान समारोह शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में आयोजित किया गया। इसमें उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना पंचायतीराज मंत्री ग्राम्य विकास विजय लक्ष्मी गौतम सहित पंचायतीराज विभाग के अनेक अधिकारी मौजूद थे। जिले में प्रथम स्थान पर रही ग्राम पंचायत मोहम्मदपुर बिहारीपुर के प्रधान पूरन सिंह फौजी, द्वितीय स्थान सोफीपुर के यतीश कुमार राजपूत, सांत्वना पुस्कार के रूप में चयनित अरांव ब्लाक के कंथरी के प्रधान प्रदीप कुमार तथा जसराना ब्ल़ॉक के नगला नथुआ के प्रधान अजय कुमार को प्रशस्तिपत्र प्रदान किए गए। डीपीआरओ नीरज कुमार सिन्हा सहित अन्य स्टाफ मौजूद था। डीपीआरओ नीरज कुमार सिन्हा ने बताया कि प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली पंचायत को प्रोत्साहन राशि के रूप में 11 लाख, द्वितीय स्थान वाली सोफीपुर को नौ लाख, वामई को छह लाख, कंथरी एवं नगला नथुआ को तीन-तीन लाख रुपये प्रोत्साहन राशि के रूप में आवंटित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed