फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Four girls drowned in Yamuna while bathing after Holi, one died

Firozabad News: होली के बाद नहाते समय यमुना में डूबीं चार बालिकाएं, एक की मौत

Wed, 27 Mar 2024 01:24 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 27 Mar 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
Four girls drowned in Yamuna while bathing after Holi, one died
टूंडला (फिरोजाबाद)। होली खेलने के बाद मंगलवार दोपहर बाद महिलाओं के साथ यमुना में नहाने गईं चार बालिकाएं नहाते समय गहराई में जाने पर डूब गईं। शोर होने पर पहुंचे ग्रामीण गोताखोरों ने तीन बालिकाओं को बचा लिया, लेकिन एक को यमुना से निकाला जाता उससे पूर्व ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद भेजा है। मामला थाना नगला सिंघी क्षेत्र के गांव जटपुरा का है। मंगलवार को गांव में होली खेली गई। गांव की महिलाएं होली खेलने के बाद दोपहर बाद तीन बजे यमुना में नहाने के लिए गईं थीं। उनके साथ गांव निवासी महेंद्र सिंह की 12 वर्षीय बेटी खुशबू व 14 वर्षीय मधु के अलावा वीरेंद्र दिवाकर की पुत्री ज्योति (13) व ओमवीर की पुत्री ललितेश (12) भी गईं थीं। नहाते समय चारों बालिकाएंं गहराई में चली गईं तथा डूबने लगीं।
विज्ञापन

बालिकाओं को डूबते देख महिलाओं ने बचाने का प्रयास करते हुए शोर मचाया। कुछ दूरी पर खड़े ग्रामीण गोताखोरों ने दौड़ते हुए यमुना में छलांग लगा दी। गोताखोरों ने मधु, ज्योति व ललितेश को तो बचा लिया, लेकिन खुशबू के गहराई में चले जाने से वह डूब गई। गोताखोर लगातार उसकी तलाश करते रहे। करीब 15 मिनट बाद घटनास्थल से एक किलोमीटर दूर छाहरी यमुना घाट पर खुशबू का शव मिला। बालिका का शव मिलने पर परिजन में चीख पुकार मच गई। खुशबू तीन बहनों व एक भाई में दूसरे नंबर की थी। वह गांव नगला दत्त के उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा सात की छात्रा थी। उसके पिता की चार वर्ष पूर्व मौत चुकी है। थानाध्यक्ष कृपाल सिंह ने बताया कि यमुना में डूबी चार बालिकाओं में से एक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed